{"_id":"57e96cd34f1c1bbb6f574015","slug":"shooter-abhinav-bindra-will-be-a-professor-in-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: पीयू में पढ़ाएंगे शूटर अभिनव बिंद्रा, ज्वाइन करेंगें खेल विभाग ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुड न्यूज: पीयू में पढ़ाएंगे शूटर अभिनव बिंद्रा, ज्वाइन करेंगें खेल विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा पीयू खेल विभाग में बनेंगे प्रोफेसर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने ओलंपियन और शूटर अभिनव बिंद्रा अब पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में प्रोफेसर बनेंगे। पीयू प्रशासन ने अभिनव बिंद्रा को डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने की तैयारी कर ली है। इस मामले में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को भेज दी है। पीयू खेल विभाग के अधिकारी इस संबंध में अभिनव बिंद्रा से बातचीत कर चुके हैं।
8 अक्तूबर को होने वाली पीयू की सिंडीकेट बैठक में अभिनव बिंद्रा को विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। जिसे 9 सितंबर को सीनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
2008 ओलंपिक में शूटिंग में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा के खेल अनुभव का इस्तेमाल पीयू उभरते खिलाड़ियों को तराशने में करेगा। बिंद्रा अपनी सुविधा के अनुसार हफ्ते या महीने में लेक्चर दे सकेंगे। खेल ग्राउंड में भी बिंद्रा खिलाड़ियों को टिप्स देंगे।

हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह रिसर्च चेयर स्थापित होगी
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : File Photo
अभिनव बिंद्रा विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर खिलाड़ियों से लगातार कैंपस में आकर मुलाकात करेंगे और उन्हें बेहतर करने के लिए मोटिवेट करेंगे। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में शूटिंग की वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज भी मौजूद है। नार्थ रीजन के उभरते खिलाड़ी इस रेंज में प्रेक्टिस करते हैं। अभिनव के मार्गदर्शन में पीयू में ही नए ओलंपियन तैयार किए जाएंगे।
जानकारी अनुसार 11 सितंबर को डॉ. नंद लाल सिंह की अध्यक्षता में प्रो.गुरमीत सिंह, प्रो.दलविंद्र सिंह, प्रो.जीएस बराड़, डॉ.परमिंदर सिंह, डॉ.डोली की अगुवाई में गठित कमेटी ने पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर को ओलंपियन शूटर अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित अभिनव बिंद्रा को फिजिकल एजुकेशन विभाग में विजिटिंग प्रोफेसर नियुक्ति करने की सिफारिश की थी।
पीयू ने स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन में बेहतर रिसर्च के लिए स्पोर्ट्स चेयर स्थापित करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में आगामी सिंडीकेट में फैसला लिया जाएगा। जानकारी अनुसार हाकी के रिटायर्ड खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रिसर्च चेयर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।