फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sfs protest in punjab university against proposal of fee increament

पीयूः फीस बढ़ोतरी के खिलाफ SFS का प्रदर्शन, प्रशासन विरोधी नारेबाजी

Wed, 05 Oct 2016 04:10 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
sfs protest in punjab university against proposal of fee increament
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफएस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एग्जामिनेशन और ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर पीयू में काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी एसएफएस ने जमकर बवाल काटा। यूनिवर्सिटी का गेट नंबर एक और दो बंद करके छात्र संगठन ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। दरअसल, पीयू प्रशासन ने छात्र संगठनों के विरोध को रोकने के लिए अब ट्यूशन फीस नियमों में कुछ बदलाव का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पीयू की आगामी 8 अक्तूबर को होने वाली सिंडीकेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन ने ट्यूशन फीस में छूट देने के लिए परिवार की आय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। पीयू और कॉलेजों में 2.5 लाख तक की पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को अब ट्यूशन फीस में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


पहले पीयू द्वारा 1.5 लाख की सालाना इनकम पर ही यह सुविधा विद्यार्थियों को दी जाती थी, लेकिन नए नियमों के तहत यह सुविधा उन विद्यार्थियों को मिलेगी, जिनके माता-पिता दोनों नहीं हैं या फिर मां के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में छूट पाने के लिए पीयू या कॉलेजों में आवेदन करना होगा। 8 अक्तूबर को होने वाली सिंडीकेट बैठक में पंजाब सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट की गाइडलाइंस को भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed