फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SFS Protest against fee hikes in Examination

SFS ने एग्जामिनेशन फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
SFS Protest against fee hikes in Examination
SFS ने एग्जामिनेशन फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से एग्जामिनेशन फीस बढ़ोत्तरी के फैसले को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(एसएफएस) ने सेक्टर-25 यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) में एग्जामिनेशन फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


एसएफएस छात्र नेता दमनदीप ने कहा कि पीयू प्रशासन ने फीस बढ़ोत्तरी वापस लिए जाने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया। उधर फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ थाने में दर्ज मामले को वापिस लेने की भी मांग की गई है। दमनदीप ने कहा कि पीयू प्रशासन ने अगर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों से भी फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ समर्थन जुटाया जा रहा है। आगामी 8 और 9 अक्तूबर को होने वाली सिंडीकेट सीनेट से पहले भी एसएफएस विरोध प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed