{"_id":"57ed5ad64f1c1b90745750d0","slug":"senate-election-pu-senate-election-punjab-university-campus-education-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेट चुनाव: डॉ. बीसी जोसन समेत 3 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीनेट चुनाव: डॉ. बीसी जोसन समेत 3 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
डॉ. बीसी जोसन समेत 3 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में पीयू-डीएवी ग्रुप और अशोक गोयल ग्रुप की जीत का अंतर बढ़ता जा रहा है। पीयू-डीएवी ग्रुप ने 35 में से 24 सीटों पर बढ़त बना ली है।
पीयू नई सीनेट (2016-20) चुनाव के ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 में से 3 सीटों का नतीजा वीरवार सुबह घोषित कर दिया गया। तीनों ही सीटें पीयू-डीएवी ग्रुप के खाते में आई हैं। शुक्रवार शाम तक ओर सीटों का रिजल्ट आने की उम्मीद है। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की सभी सीटों का परिणाम 1 अक्तूबर देर रात तक घोषित कर दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह 9 बजे से फिर पीयू एग्जामिनेशन हाल में वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनावी रुझान में 15 में से 10-11 सीटें पीयू डीएवी ग्रुप के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।
ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की तीन सीटों पर सबसे पहले सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन (3086) ने चंडीगढ़ की रिजर्व सीट पर जीत हासिल कर ली है। उधर डीएवी डायरेक्टर कॉलेज डॉ. सतीश कुमार शर्मा (3766) और डॉ. मुकेश अरोड़ा (3213) ने पंजाब कोटे से जीत हासिल कर ली है। 15 सीटों पर पहले दौर की गिनती के बाद संदीप कुमार, रघुबीर दयाल, विरेंद्र सिंह गिल, डीपीएस रंधावा, जरनैल सिंह, संजीव बदलिश और नरेश गौड़ अभी दौड़ में बने हुए हैं। इस चुनाव में पंजाब के उम्मीदवारों का ही दबदबा रहने की उम्मीद है। 2012 में ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से सीनेटर रहे मनीष वर्मा इस बार पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में हरियाणा के कैंडीडेट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टॉप 10 में हरियाणा से कोई भी कैंडीडेट नहीं है। एबीवीपी के छात्र नेता और उम्मीदवार प्रशांत शर्मा का कहना है कि इस बार हरियाणा में वोटिंग काफी कम होने से नुकसान हुआ है।