{"_id":"58b9c3284f1c1b214e831d36","slug":"seema-azad-address-pu-students-sfs-protest-at-pu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिले चार क्लू, फिर भी सीमा आजाद को नहीं पहचान पाई यूटी पुलिस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिले चार क्लू, फिर भी सीमा आजाद को नहीं पहचान पाई यूटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Seema Azad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और पीयू सिक्योरिटी की आंखों में एसएफएस ने धूल झोंक दी। कई तरह के क्लू होने के बाद भी पुलिस सीमा आजाद को पहचान नहीं सकी। सबसे पहला क्लू मंच से महिला का नाम कृति बताया गया। दूसरा क्लू कृति नाम की महिला के सिर पर दस्तार थी। जबकि सिखों में लड़कियों का नाम कृति कम ही होता है। तीसरा क्लू दस्तार वाली कृति नाम की महिला का हिंदी में भाषण देना रहा। चौथा क्लू यह रहा कि महिला ने सिर्फ 4 मिनट ही भाषण दिया और वहां से निकल गई।
विज्ञापन
रात को ही कैंपस में आ गई थी!
रात को ही कैंपस में आ गई थी!
चर्चाएं रही कि सीमा आजाद वीरवार रात को ही यूनिवर्सिटी पहुंच गईं थीं। वह यूनिवर्सिटी के ही किसी हॉस्टल में रुकीं। गर्ल्स हॉस्टल नंबर-6 में सीमा आजाद के होने की चर्चाएं रहीं। इस हॉस्टल की वार्डन ने बताया कि उन्हें भी ऐसी सूचना मिली थी, लेकिन रात से उनके हॉस्टल में कोई गेस्ट नहीं आया। पूरा रिकॉर्ड भी चेक किया गया है। पुलिस फोन नंबर से सीमा की लोकेशन ट्रेस न कर सके, इसलिए सीमा का नंबर रात से ही बंद आ रहा था।
दोपहर को प्रशासक ने गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश, शाम को एसएचओ बोले, शांति भंग करने वालों को पकड़ना था :
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पुलिस को साफ निर्देश दिए थे कि पीयू में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बनाई रखी जाए। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। छात्रों को पीयू कैंपस में ऐसा कोई प्रोटेस्ट या सभा करने की इजाजत नहीं दी जाए जिससे कैंपस में माहौल खराब हो। प्रशासक की तरफ से यह भी कहा गया था कि सीमा आजाद को पीयू में भाषण भी न देने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासक ने गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश
PU SFS Protest
- फोटो : amar ujala
अगर वह पीयू आती हैं तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। शुक्रवार सुबह से ही पीयू में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। सेक्टर 11 एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि उनको सिर्फ ये निर्देश थे कि पीयू में किसी भी हालत में शांति बनाई रखनी है। किसी की गिरफ्तारी के उनके पास कोई आर्डर नहीं थे, लेकिन अगर कोई शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता तो उसको गिरफ्तार भी किया जाता। जैसे कि गेट नंबर 1 के सामने प्रदर्शन कर रहे 49 एसएफएस के समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था।
150 पुलिसकर्मी थे तैनात, खुफिया विंग नाकाम :
पीयू कैपंस में करीब 150 पुलिस कर्मी तैनात थे। वहीं सीमा को पकड़ न पाने में पुलिस विभाग व सीआईडी विंग की नाकामी सामने आई है। पुलिस की खुफिया विंग पूरी तरह से नाकाम रही है।
150 पुलिसकर्मी थे तैनात, खुफिया विंग नाकाम :
पीयू कैपंस में करीब 150 पुलिस कर्मी तैनात थे। वहीं सीमा को पकड़ न पाने में पुलिस विभाग व सीआईडी विंग की नाकामी सामने आई है। पुलिस की खुफिया विंग पूरी तरह से नाकाम रही है।