फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School in Maloya Colony going to Start from monday

अमर उजाला इंपेक्टः हरकत में आया शिक्षा विभाग और लगाई फटकार, अब मलोया में खुल जाएगा स्कूल

Fri, 02 Aug 2019 11:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
School in Maloya Colony going to Start from monday
स्कूल में दाखिला कराते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन की गलती से स्कूल नहीं जा रहे 500 से 600 बच्चों की पढ़ाई का रास्ता अब खुल गया है। अमर उजाला की ओर से लगातार इस मामले को उठाने के बाद आखिरकार वीरवार को शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा वीरवार सुबह डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, डीईओ अनुजीत कौर व अन्य अधिकारियों के साथ मलोया के स्कूल पहुंचे। जहां अव्यवस्था का आलम देख वह भी हैरान रह गए और तीन दिन के अंदर सभी बाकी कार्यों को पूरा कराकर सोमवार से स्कूल खोलने के आदेश दे दिया।
विज्ञापन


एजुकेशन सेक्रेटरी के दौरे के बाद विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए और आनन-फानन में मलोया में शिफ्ट हुए बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। धनास स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा रानी को जीएमएचएस-मलोया (आरसी-टू) के प्रिंसिपल का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। विभाग ने वीरवार को ही मलोया के स्कूल में तुरंत प्रभाव से 18 जेबीटी टीचर्स के पोस्टिंग ऑर्डर जारी कर दिए। साथ ही नए अप्वाइंट हुए 7 टीजीटी टीचर्स को भी मलोया के स्कूल में जाकर ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


एजुकेशन सेक्रेटरी के फटकार के बाद एक दिन में ही स्कूल में फर्नीचर भी पहुंच गया। स्कूल में बिजली और पानी का कनेक्शन भी वीरवार को अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू किया गया। बता दें कि शिक्षा विभाग के कुछ अफसरों की लापरवाही की वजह से स्कूल के शुरू होने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कालोनी नंबर 4 के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सीधे मिलेगा दाखिला

कालोनी नंबर-4 के गवर्नमेंट हाई स्कूल में दो शिफ्टों में करीब 1800 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स के परिजन मलोया में बने फ्लैट्स में शिफ्ट हो गए हैं। दाखिले के लिए स्टूडेंट्स अब सीधे मलोया के स्कूल में जाकर अपना नाम, कक्षा का नाम (पुराने स्कूल में जिस कक्षा में पढ़ते थे) और वर्तमान पता स्कूल में बैठे टीचर्स को नोट कराना होगा।

इसके बाद सोमवार से स्टूडेंट्स उस कक्षा में जाकर बैठ सकेंगे और पढ़ाई भी सिलेबस के हिसाब से शुरू हो जाएगी। नए स्टूडेंट्स को भी इस स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। एजुकेशन सेक्रेटरी ने सोमवार से कक्षा शुरू करने के आदेश दिए हैं, स्कूल में बाकी बचे सभी कामों को पूरा करने के लिए रविवार तक का समय दिया है।

5.71 एकड़ में बने स्कूल में 49 कमरे, 20 करोड़ है लागत
मलोया में यूटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने दो स्कूल बनाए हैं। एक स्कूल का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें सोमवार से कक्षाएं शुरु कर दी जाएंगी। 10वीं कक्षा तक का यह स्कूल 5.71 एकड़ में फैला है और इसमें कुल 49 कमरे है। इस स्कूल को बनाने में कुल 20 करोड़ की लागत आई है।

मलोया के स्कूल में सोमवार से कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। हमने स्कूल का दौरा किया, कई काम बाकी थे। कुछ मौके पर ही पूरा कराए गए, वहीं बाकी काम रविवार तक पूरे हो जाएंगे।
- बीएल शर्मा, एजुकेशन सेक्रेटरी, चंडीगढ़ (यूटी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed