{"_id":"57641bba4f1c1b591811b84d","slug":"school-admission-11th-class-admission-chandigarh-school-admission-chandigarh-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में वोकेशनल कोर्स में दाखिला चाहिए, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं में वोकेशनल कोर्स में दाखिला चाहिए, करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में स्कूलों में वोकेशनल कोर्स में दाखिला चाहिए तो जल्दी से ऑनलाइन आवेदन करें। 1700 सीटों के लिए मारामारी रहेगी। इस समय शहर के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कामर्स और साइंस के अलावा इस साल वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए काफी संख्या में आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। जानकारी अनुसार शहर के 23 स्कूलों में 21 वोकेशनल कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में वोकेशनल की 1700 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पिछले साल वोकेशनल कोर्स के लिए ही 3 हजार से अधिक आवेदन आए थे। इस साल आवेदन फार्म की संख्या ओर बढ़ने की उम्मीद है। 20 जून तक शिक्षा विभाग आवेदन फार्म स्वीकार करेगा।
हेल्पलाइन पर वोकेशनल की जानकारी ले रहे स्टूडेंट
11वीं दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट की काउंसिलिंग के लिए 14 हेल्पलाइन सेवा शुरू की हैं। जानकारी अनुसार साइंस और कामर्स के साथ वोकेशनल कोर्स करने के फायदों को लेकर भी काफी सवाल पूछे जा रहे हैं। वोकेशनल एक्सपर्ट और सेक्टर-35 गवर्नमेंट मॉडल में लेक्चरर नीरू गोयल ने बताया कि वोकेशनल कोर्स की जानकारी के लिए 100 से 150 फोन कॉल्स आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लड़कों में आईटी,ऑटोमबाइल और लड़कियों में स्टैनोग्राफी,फैशन टेक्नोलॉजी और कामर्स बेस्ड वोकेशनल कोर्स की काफी डिमांड है। स्टूडेंट हेल्पलाइन नंबर 98888-97235 पर वोकेशनल संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
ये कोर्स हैं युवाओं की पहली पसंद
23 स्कूलों में 21 वोकेशनल कोर्स का विकल्प है। वोकेशनल एक्सपर्ट सुनील बेदी ने बताया कि आईटी,एक्सरे ,मेडिकल लैबोट्री टेक्नोलॉजी(एमएलटी),स्टैनोग्राफी,फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी,बैकरी जैसे वोकेशनल कोर्स प्राथमिकता में हैं। इनके अलावा स्कूलों में हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज,स्टैनोग्रॉफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन,मार्केटिंग एंड सेल्समैनशिप,फूड प्रोडेक्शन,ट्रेवल टूरिज्म,इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी,ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी,एयर कंडीशनर,,बैंकिंग एंड इंश्योरेंस जैसे कोर्स भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सोमवार आवेदन की अंतिम तिथि
40 सरकारी स्कूलों में 11वीं दाखिले के लिए 20 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। सोमवार के बाद विभाग कोई आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। शिक्षा विभाग ने आवेदन फार्म बेचने और स्वीकार करने के लिए सेक्टर-10,20बी,37डी,47,मनीमाजरा मॉडल टाउन,28डी,38वेस्ट और मोली जांगरा(वी) के स्कूल में काउंटर बनाए हैं। यहां पर ही आवेदन फार्म सुबह 9 से 1 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। आवेदन फार्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी अपलोड किया जा सकता है।
पिछले कुछ सालों से 11वीं स्तर पर वोकेशनल का क्रेज काफी बढ़ा है। अब सीटों के मुकाबले काफी अधिक संख्या में आवेदन आते हैं। वोकेशनल कोर्स के बाद अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। सरकारी स्कूलों में 22 वोकेशनल कोर्स की विकल्प स्टूडेंट के पास है।
- सुनील बेदी, वोकेशनल एक्सपर्ट चंडीगढ़ शिक्षा विभाग यूटी
टेक्निकल या दूसरे वोकेशनल फिल्ड में रूचि रखने वाले स्टूडेंट के लिए वोकेशनल कोर्स कॅरियर के हिसाब से अच्छा विकल्प है। दो साल के कोर्स के बाद स्टूडेंट 10 से 15 हजार प्रतिमाह कमा सकते हैं। स्कूलों में वोकेशनल कोर्स को प्रमोट किया जाएगा।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन यूटी