{"_id":"579731b74f1c1b890221ea5e","slug":"result-htet-result-haryana-teacher-eligibility-test-teacher-exam-bhiwani-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचटेट का रिजल्ट घोषित, 78 फीसद फेल फिर भी अब तक का बेस्ट रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचटेट का रिजल्ट घोषित, 78 फीसद फेल फिर भी अब तक का बेस्ट रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिले में 40 केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (एचटेट) लेवल तीन की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित हो गया।
इसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 21.86 रहा। भावी अध्यापकों ने इस बार अब तक का बेस्ट रिजल्ट तो दिया, फिर भी लगभग 78 प्रतिशत परीक्षार्थी पास नहीं हो पाए। मामूली अंतर से पुरुष परीक्षार्थियों ने महिलाओं को पछाड़ा। पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 22.76 तो महिलाओं का 21.41 फीसद रहा। सबसे अच्छा परिणाम हिसार ने दिया और सबसे खराब पलवल जिले का रहा।
पिछले दो साल से लेवल तीन का उत्तीर्ण प्रतिशत इकाई अंक में रहने का दाग इस दफा परीक्षार्थियों ने धो दिया। पिछले दो रिजल्ट में 6.28 व 2.27 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हो सके थे। पिछले से पिछली बार 13.70 प्रतिशत परिणाम रहा था। सोमवार रात आठ बजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगवीर सिंह व सेक्रेटरी पंकज ने एचटेट लेवल तीन परीक्षा के नतीजे जारी किए। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर सुबह 10:00 बजे देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एक लाख आठ हजार 833 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, इनमें 36,492 पुरुष एवं 72341 महिलाएं थी। पुरुष परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 22.76 व महिलाओं का 21.41 प्रतिशत रहा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (आनलाइन परीक्षा) में कुल 8963 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, इनका पास प्रतिशत 26.46 तथा पारंपरिक पेन पेपर (आफलाइन) में कुल 99870 ने परीक्षा दी और पास प्रतिशत 21.45 रहा।

60 दिन में मिल सकती है ओएमआर शीट
एचटेट एग्जाम
- फोटो : Bureau
बोर्ड सचिव ने बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी अपनी ओएमआर शीट की फोटोप्रति प्राप्त करना चाहता है तो वह परिणाम घोषणा की तिथि से 60 दिन के अंदर-अंदर निर्धारित शुल्क पांच सौ रुपये सहित निर्धारित प्रपत्र भरकर प्राप्त कर सकता है।
जिला पास प्रतिशत
हिसार 25.51
सिरसा 23.60
फतेहाबाद 23.42
रोहतक 23.41
कुरुक्षेत्र 23.11
सोनीपत 22.92
कैथल 22.80
जींद 22.07
झज्जर 21.66
भिवानी 21.50
पंचकुला 21.25
पानीपत 20.73
करनाल 20.42
अंबाला 19.54
फरीदाबाद 19.08
महेंद्रगढ़ 18.33
गुडग़ांव 18.10
यमुनानगर 17.91
रेवाड़ी 16.95
मेवात 16.95
पलवल 15.93
अन्य राज्य 31.65
--
दो बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा
पिछले साल नंवबर महीने में हुई एचटेट लेवल तीन की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई। दूसरी बार परीक्षा की तारीख इस साल 20 फरवरी को मुकर्रर की गई। लेकिन, जाट आंदोलन की वजह से फिर यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। अंतत: 18 जून को परीक्षा हो सकी।