फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reply of Election Commission Notice to Punjab University VC Rajkumar

वीसी को भेजे गए चुनाव आयोग के नोटिस का दिया गया जवाब, लिखा- पीयू का इसमें कोई रोल नहीं है

Tue, 14 May 2019 01:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 May 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Reply of Election Commission Notice to Punjab University VC Rajkumar
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी को निर्वाचन आयोग की ओर से दोबारा जारी नोटिस के जवाब में पीयू ने कार्यक्रम में अपना कोई रोल होने से साफ मना कर दिया है। रजिस्ट्रार करमजीत सिंह की ओर से जवाब में कहा गया है कि जो प्रोग्राम 8 मई को यूनिवर्सिटी में फोरम फॉर अवेयरनेस आफ नेशनल सिक्योरटी फैंस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था उससे यूनिवर्सिटी को कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन


न ही यूनिवर्सिटी की ओर से ऐसी कोई इजाजत दी गई थी। यहां केवल आंतरिक सुरक्षा पर कॉन्फ्रेंस के लिए इजाजत दी गई थी, जो पूरी तरह से शैक्षिक एक्टीविटी है। पीयू की ओर से आयोग को भेजे गए जवाब में कहा गया है कि आंतरिक सुरक्षा पर हुई इस कॉन्फ्रेंस को आयोजित करने में फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरटी फैंस ने बाकायदा फीस अदा की गई थी। नियम के अनुसार गोल्डन जुबली हॉल दे दिया गया था।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार के जवाब में कहा गया है कि फैंस को भी न्यूज रिपोर्टों के आधार पर स्पष्टीकरण भेजने को कहा गया है। जवाब में कहा गया है कि आगे से किसी को भी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बाद अगर पंजाब यूनिवर्सिटी में हॉल दिया जाएगा तो उससे यह अंडरटेकिंग ली जाएगी कि इस हॉल का इस्तेमाल राजनीतिक पर्पज के लिए नहीं होगा। फिर चाहे यह अकादमिक प्रोग्राम ही क्यों न हो। इस सारे स्पष्टीकरण के बाद हमारा अनुरोध निर्वाचन आयोग से यह है कि इस शोकॉज नोटिस को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बताते चले कि निर्वाचन आयोग ने नोटिस भेजकर पूछा था कि 8 मई को गोल्डन जुबली हाल में जो कार्यक्रम हुआ था और उस प्रोग्राम में आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने पीएम मोदी का महिमा मंडन किया था, इस कार्यक्रम को करने से पहले आयोजकों से अंडरटेकिंग क्यों नहीं ली गई कि यह राजनीतिक प्रोग्राम नहीं होगा। यह भी कहा गया था कि ऐसे प्रोग्राम की परमिशन कैसे दी गई? पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले भी जवाब भेजा था। लेकिन इससे निर्वाचन कार्यालय संतुष्ट नहीं था और दोबारा जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed