{"_id":"583888a24f1c1b663a13bdd8","slug":"puta-pu-core-committee-on-the-economic-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के आर्थिक संकट को लेकर पुटा की कोर कमेटी गठित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू के आर्थिक संकट को लेकर पुटा की कोर कमेटी गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की आर्थिक तंगी को लेकर अब पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने मामले को यूजीसी और केंद्र सरकार के सामने उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार पुटा की एग्जीक्यूटिव काउंसिल मीटिंग में पीयू के सामने लगातार आर्थिक संकट को लेकर लंबा मंथन हुआ। मीटिंग में पुटा की ओर से कोर कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कोर कमेटी में पुटा प्रेसिडेंट प्रो. प्रोमिला पाठक, सेक्रेटरी डॉ. एमसी सिद् के अलावा चार पूर्व पुटा प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रो. मोहम्मद खालिद, डॉ. अक्षय कुमार और प्रो. रजत संधीर को कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पुटा प्रेसिडेंट डॉ. प्रोमिला ने कहा कि काउंसिल ने पीयू के सामने हर महीने आर्थिक संकट को लेकर गंभीरता से विचार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जल्द ही एमएचआरडी और यूजीसी अधिकारियों से मिलकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जल्द ही पुटा की जनरल बॉडी मीटिंग बुलाने का फैसला लिया गया है। जीबीएम दिसंबर में होगी।