{"_id":"5d89c7168ebc3e013371c643","slug":"puta-letter-to-punjab-university-vc-regarding-promotions-of-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी: पुटा ने वीसी को लिखा पत्र- शिक्षकों के प्रमोशन के इंटरव्यू दूसरी तिथि में कराएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी: पुटा ने वीसी को लिखा पत्र- शिक्षकों के प्रमोशन के इंटरव्यू दूसरी तिथि में कराएं
Tue, 24 Sep 2019 01:29 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 सितंबर को नए डीएसडब्ल्यू चुने जाने को लेकर सीनेट की बैठक के चलते प्रभावित हो रहे पीयू शिक्षकों के प्रमोशन पर पुटा ने दूसरा रास्ता अख्तियार किया है। पुटा ने शिक्षकों के प्रमोशन के इंटरव्यू दूसरी तिथि में करवाने के लिए पुटा ने वीसी प्रो. राजकुमार को चिट्ठी लिखी है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक पुटा के इस फैसले से नाराज हैं। उनका कहना है कि पुटा को इंटरव्यू 28 को ही कराने के लिए वीसी को कहना चाहिए था, न कि इंटरव्यू की तिथि आगे करवाने के लिए।
सीनेट की बैठक आगे करवाने के लिए वीसी से कहा जाता तो वह हाईकोर्ट में अपील करते और हाईकोर्ट में अनुरोध किया जाता तो शिक्षकों के लिए कुछ राहत मिलती। मालूम हो कि शिक्षकों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुटा की ओर से वीसी को चिट्ठी लिखी गई। पुटा की ओर से वीसी को लिखे पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों के प्रमोशन महत्वपूर्ण है, लेकिन सीनेट की बैठक 28 को हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है इसलिए प्रमोशन इंटरव्यू की तिथि जल्द दूसरी घोषित की जाए ताकि शिक्षकों को पता लग सके और वह अपनी तैयारियां आगे की कर सकें।
यह पत्र अन्य शिक्षकों को भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा है कि पुटा की ओर से यह पत्र लिखा जाना चाहिए था कि हाईकोर्ट में अपील करके देख ली जाए कि सीनेट की बैठक 28 की जगह दो से चार दिन आगे कर दी जाए। हाईकोर्ट की ओर से यदि सीनेट की तिथि आगे बढ़ती तो शिक्षकों के इंटरव्यू 28 को हो जाते अन्यथा प्रमोशन इंटरव्यू की तिथि आगे बढ़ा दी जाती। शिक्षकों का कहना है कि पत्र में इंटरव्यू डेट 28 की बजाय आगे तय करने की सिफारिश की गई है।

28 को सीनेट की बैठक में हंगामे के आसार
28 सितंबर को होने जा रही सीनेट की बैठक में हंगामे के आसार हैं। बताया जाता है कि दोनों ग्रुपों के मेंबर पूरी तैयारी के साथ आएंगे। साथ ही अपने-अपने चेहरों को डीएसडब्ल्यू बनवाने की इच्छा रखेंगे। इसके लिए बहस होगी। जरूरत पड़ने पर वोटिंग की भी नौबत आ सकती है। इसके लिए भी सभी ग्रुप तैयार हैं। वह सभी सदस्यों से बोल रहे हैं कि सीनेट की बैठक में अवश्य पहुंचे ताकि बहुमत कमजोर न दिखे। पिछले दिनों हुई सीनेट की बैठक में भी सीनेट हाल खचाखच भरा हुआ था। सभी को उम्मीद थी कि डीएसडब्ल्यू के लिए वोटिंग कराई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।