फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pusu press conference on punjab university student council elections

पूसू का ऐलानः लेफ्ट-राइट की लड़ाई से हटकर इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव लड़ेगी पार्टी

Fri, 02 Aug 2019 11:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
pusu press conference on punjab university student council elections
पूसू सदस्यों की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पूसू) ने कहा है कि लेफ्ट व राइट की लड़ाई से हटकर छात्र संघ चुनाव लड़ेंगे। वीरवार को प्रेसवार्ता कर पूसू ने साफ कर दिया कि वह छात्रों के हितों के लिए चुनाव लड़ेंगे। विचारधारा की लड़ाई के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। केवल छात्रों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा और उसी पर काम करेंगे।
विज्ञापन


एक रेस्टोरेंट में हुए चुनाव में पूसू के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव हर साल होते हैं, लेकिन छात्रों की समस्याओं का हल पिछले वर्षों में नहीं हुआ है। छात्रों से केवल वोट लिए जाते हैं। इस बार छात्र पूरी तरह लेफ्ट व राइट की राजनीति समझ गए हैं। वह पूसू के बैनर तले आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में दूसरे छात्र संगठनों से आकर दो दर्जन से अधिक छात्रों ने पूसू की सदस्यता ग्रहण की। इसमें गगनदीप, साही जगलान, बलविंदर पाल, गुरपिंदर शर्मा, आशुदेव सिंह, उत्कर्ष गर्ग, दीप सोमल आदि रहे। पदाधिकारियों ने इनका स्वागत किया। इस दौरान सभी नए सदस्यों ने कहा कि वह पूसू के कार्यों के चलते उससे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि पूसू अकेला ही छात्र संघ चुनाव लड़ेगा। जरूरत पड़ेगी तो गठबंधन के बारे में सोचा जाएगा। इस मौके पर रविंदर सिंह, बिल्ला धालीवाल, कुलदीप, सुखपाल, सत्वेंद्र बराड़, हरदीप सिंह सिद्धू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed