{"_id":"58d41ec34f1c1b870a1a341c","slug":"punjab-univesity-bhagat-singh-mashal-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में शहीदों की याद में मशाल मार्च, मैराथन भी करवाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में शहीदों की याद में मशाल मार्च, मैराथन भी करवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट सेंटर पर स्टूडेंट्स ने शहीदों को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सेंटर पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। ब्रिगेड के पंजाब इंचार्ज संदीप और चंडीगढ़ इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह ने शहीदों को याद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रहना चाहिए। शहीदों ने जिस भारत के लिए अपनी शहादत दी उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
शहीद भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन ने पीयू में मैराथन का आयोजन किया। पीयू गेट नंबर-1 से शुरू होकर मैराथन जिम तक हुई। शहीदी दिवस पर करवाई गई यह तीसरी मैराथन थी। लड़के और लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया। विजयी रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। मैराथन का उद्देश्य नशे से दूर रहना और शहीदों के प्रति सम्मान पैदा करना बताया गया।