फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university will use online admission system in new session

पीयू में अब ऑनलाइन होगा एडमिशन, काउंसलिंग के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

Thu, 26 Apr 2018 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Apr 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
punjab university will use online admission system in new session
दाखिला
पंजाब यूनिवर्सिटी से संबंधित शहर के सभी 11 कॉलेजों में अब ऑनलाइन एडमिशन होगी। नए सेशन से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल बनवाया जा रहा है, जिस पर छात्रों को सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिस भी कॉलेज में दाखिला होगा, वहां बस एक दिन फीस जमा कराने जाना होगा। यानी काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चंडीगढ़ और आसपास के अन्य शहरों के छात्रों के लिए यह बड़ी राहत होगी क्योंकि अभी तक काउंसलिंग के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन


एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से बड़ी राहत मिलेगी। एक एजेंसी से पोर्टल तैयार करवाया जा रहा है, जिसमें सभी कॉलेजों का प्रोसपेक्टस और एडमिशन प्रक्रिया शामिल होगी। विद्यार्थी अपना आवेदन फार्म ऑनलाइन ही भरेंगे और सभी संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर ही अपलोड करेंगे। स्टूडेंट के नंबर और रैंकिंग के हिसाब से उसे कॉलेज अलॉट कर दिया जाएगा। जिसकी जानकारी पोर्टल पर तो मिलेगी ही, साथ ही ई-मेल के जरिए भी बताया जाएगा। स्टूडेंट को जो कॉलेज अलॉट होगा, बस एक दिन वहां जाकर फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


पीयू में पिछले सेशन से ही सिस्टम ऑनलाइन
पीयू कैंपस में पढ़ने के लिए पिछले साल से ही ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। छात्रों ने इसका विरोध किया था कि जब ऑनलाइन पोर्टल है, तो फिर दस्तावेजों की हार्ड कापी क्यों ली जा रही है? हालांकि ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि पीयू का क्लाउड बेस्ड पोर्टल कारगर साबित नहीं हुआ था। अब देखना होगा कि कॉलेजों के लिए जो पोर्टल तैयार किया जा रहा है, उसमें ऐसी समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में शुरू हो जाएगी दौड़
जून के पहले सप्ताह में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल तैयार नहीं हुआ है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ने के इच्छुक छात्रों का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 29 अप्रैल को होगा। कैंपस में तो एंट्रेंस टेस्ट पास करने वालों का ही दाखिला होता है।

मेरिट पर तय होता है कॉलेज
साइंस और बीकॉम की स्ट्रीम में एडमिशन सेंट्रलाइज्ड होता है। छात्र को एक ही फार्म भरना पड़ता है। उसमें स्टूडेंट को अपने रिजल्ट का पूरा ब्यौरा देना होता है और साथ ही पसंद के तीन कॉलेज भरने होते हैं। स्टूडेंट के नंबर और कट आफ लिस्ट के बाद उसका कॉलेज और स्ट्रीम तय होती है।


पीयू नहीं, एसडी में होगी बीकॉम की सेंट्रलाइज्ड एडमिशन
शहर के कालेजों के लिए नए शिक्षा सत्र से बीकॉम का सेंट्रलाइज्ड दाखिला पंजाब यूनिवर्सिटी नहीं करेगी। पीयू ने इस प्रक्रिया को सरेंडर कर दिया है। बीकॉम का सेंट्रलाइज्ड दाखिला सभी कॉलेजों के लिए सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज करेगा। अभी तक शहर के सभी कॉलेजों के लिए दाखिला आवेदन पीयू में होता था।

नए सेशन से दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मई की शुरुआत में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
- प्रो. अनिता कौशल, चेयरपर्सन, कॉलेज एडमिशन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed