{"_id":"5f4c7f4f8ebc3e1761727a34","slug":"punjab-university-will-start-work-to-allot-affiliation-to-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को मान्यता देने का काम फिर शुरू करेगी पंजाब यूनिवर्सिटी, कोरोना से लटके थे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों को मान्यता देने का काम फिर शुरू करेगी पंजाब यूनिवर्सिटी, कोरोना से लटके थे आवेदन
Mon, 31 Aug 2020 10:10 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी अब फिर से उन कॉलेजों को मान्यता देने की तैयारी में जुट गई है, जिनके आवेदन कोरोना के चलते फंसे हुए थे। कमेटी की ओर से बैठक करके मानकों की जांच होगी। यह जांच मौका मुआयना करके भी हो सकती है या फिर कॉलेजों की ओर से आवेदनों के साथ लगाई गई फोटो के आधार पर भी हो सकती है। सितंबर में मान्यता का कार्य शुरू हो जाएगा।
कोरोना के पहले कई कॉलेजों ने अपने यहां नए कोर्स की मान्यता लेने के लिए अप्लाई किया था। कुछ आवेदन ऐसे आए थे जो कॉलेज की मान्यता के थे लेकिन उसके बाद कोरोना की दस्तक हो गई और लॉकडाउन लग गया। इस दौरान कुछ रियायतें दी गईं लेकिन पूरी तरह से सब सामान्य नहीं हो पाया। इस कारण मान्यता का कार्य भी अटक गया।
अब पीयू की ओर से एडमिशन की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस बीच में कॉलेजों की मान्यता, नए कोर्स की मान्यता का कार्य भी शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि सितंबर में कमेटी की बैठक होगी और इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। लंबित आवेदनों का निपटारा सितंबर में हो सकता है।
विज्ञापन
कुछ नए कोर्सेज में कॉलेज इस साल भी दाखिला ले सकते हैं। हालांकि यह तभी होगा, जब उन्हें कमेटी की ओर से मान्यता मिल जाएगी।