{"_id":"5c3c54febdec22739f756093","slug":"punjab-university-will-distribute-free-cycles-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में अब कार नहीं, 12 लाख की साइकिलें दौड़ेंगी...200 को मुफ्त में दी जाएंगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में अब कार नहीं, 12 लाख की साइकिलें दौड़ेंगी...200 को मुफ्त में दी जाएंगी
Mon, 14 Jan 2019 02:54 PM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
साइक्लिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले बनाया गया प्लान पंजाब यूनिवर्सिटी की धरा पर उतरने जा रहा है। परिसर में कारों की बजाय 12 लाख की साइकिलें दौड़ेंगी। प्रथम चरण में गरीब विद्यार्थियों को 200 साइकिलें मुफ्त में दी जाएंगी। दूसरे चरण में इतने ही छात्रों को और लाभ दिए जाने की योजना है। जानकारों का कहना है कि कारों की संख्या परिसर से पहले कम की जाएगी, उसके बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। साइकिलों को बढ़ावा मिलने से जहां प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं जाम और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
ये थी योजना
वर्ष 2017 में कैम्पस में कारों की संख्या कम करने को लेकर एक प्रस्ताव अधिकारियों को दिया गया था। कहा गया था कि इससे लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इस पर काम किया गया। एक प्रस्ताव तैयार हुआ। पीयू प्रशासन ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंस्बिलिटी (सीएसआर) के तहत धन जुटाने की योजना बनाई और यह कामयाब रहे। बांबे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से 12 लाख रुपये देने की घोषणा की गई और वह रकम पीयू के खाते में भेज दी गई।
इस रकम से साइकिलें खरीदी जानी थी और उन्हें विद्यार्थियों को दिया जाना था। प्लानिंग पूरी थी लेकिन एक और प्रस्ताव सामने आया। कहा गया कि साइकिल सवार कुछ शिक्षकों व स्टूडेंट्स का एक्सीडेंट हुआ है। उनको खतरा हो सकता है। इसलिए कारों को बैन करके यह साइकिलें बांटी जाएं। कारों की संख्या न तो कम हो पाई और न अन्य रास्ते निकाले जा सके। परिणामस्वरूप यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। 12 लाख पीयू के खाते में अभी भी डंप पड़े हैं।
विज्ञापन
ऐसे होगा काम
अब वीसी प्रो. राजकुमार ने फिर से प्लान तैयार किया है। सूत्रों का कहना है कि पीयू परिसर से फोर व्हीलर्स की संख्या कम किए जाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं जो मार्च तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद साइकिलों का वितरण होगा। साथ ही शिक्षक भी अपनी साइकिलों से यहां आ सकेंगे। इन साइकिलों के लिए नौ जगह पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसमें गेट नंबर एक, दो व तीन, चार के अलावा एडमिन ब्लॉक, यूबीएस सेंटर, फार्मास्यूटिकल विभाग, हॉस्टल नंबर आठ के पास बनना शामिल हैं।
नहीं बनेंगे साइकिल ट्रैक
बांबे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से प्रस्ताव आया था कि पीयू अपने परिसर में साइकिल को बढ़ावा देने के लिए ट्रैक बनाए। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। जांच हुई तो खुलासा हुआ कि साइकिल ट्रैक के लिए अलग से जगह नहीं है। यह बनाया गया तो सैकड़ों पेड़ों को काटना पड़ेगा। इसके कारण ट्रैक का प्रस्ताव अब कैंसिल हो गया। कारों की संख्या कम होगी तो साइकिलें उसी सड़क पर दौड़ लगाएंगे जिन पर कारें चलती हैं।
पीयू परिसर में साइकिल संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसके बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार