फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University will appoint Research Trainners in Every Department

पंजाब यूनिवर्सिटी में हर विभाग में रखे जाएंगे 250 रिसर्च ट्रेनर, मिलेगा मानदेय

Sun, 07 Oct 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Punjab University will appoint Research Trainners in Every Department
Research
पीयू स्टूडेंट्स को पढ़ाने के साथ रोजगार भी दे रहा है। उसी कड़ी में अब रिसर्च ट्रेनर रखे जाएंगे, जो रिसर्च स्कॉलर्स की मदद के अलावा प्रोफेसर के कार्यों में भी हाथ बंटाएंगे। नोट्स आदि तैयार रना, रिसर्च लिखने का कार्य उनका होगा। इसके लिए उन्हें हर माह मानदेय भी मिलेगा।
विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय में 68 विभाग हैं। इन विभागों में 450 से अधिक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एसिस्टेंट प्रोफेसर है, जो रिसर्च कराते हैं। एक प्रोफेसर के अधीन चार से पांच स्टूडेंट होते हैं। प्रोफेसर्स के पास रिसर्च का अतिरिक्त कार्य हो जाता है। नोट्स आदि समय पर तैयार नहीं हो पाता। बताते हैं कि कई बार रिसर्च की अवधि भी इस कारण बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए रिसर्च ट्रेनर रखे जाएंगे। इनकी मदद से समय की बचत होगी और समय पर रिसर्च सब्मिट हो सकेंगे। एक विभाग को दो से तीन रिसर्च ट्रेनर दिए जाएंगे। इनका मानदेय कितना होगा यह तय होना बाकी है। सूत्रों का कहना है कि 15 से 17 हजार रुपये के मध्य मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकता पंजाब विश्वद्यालय से पढ़ाई किए हुए विद्यार्थियों को दी जाएगी। हालांकि आवेदन सभी से मांगे जाएंगे। उनकी वरीयता के आधार पर वह तैनात होंगे। कुल 250 रिसर्च ट्रेनर रखे जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed