फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university wants back hostal number 8, coronavirus

पीयू के हॉस्टल नंबर 8 को लेकर घमासान, पुटा ने कहा- दीर्घकालिक हित के लिए खाली कराएं

Thu, 28 May 2020 11:55 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 May 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
punjab university wants back hostal number 8, coronavirus
Punjab University
कोरोना के मरीजों को भर्ती करने के लिए खाली करवाए गए पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर आठ को वापस लेने की मांग उठ गई है। पीयू में इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। कुछ शिक्षकों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आपदा में कुछ भी मदद संभव है। वहीं पुटा ने हॉस्टल खाली करवाने की सिफारिश पीयू वीसी से की है।
विज्ञापन


वहीं पीयू प्रशासन ने भी अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि जब पीयू को जरूरत महसूस होगी तो यूटी प्रशासन उन्हें हॉस्टल सैनिटाइज करके हैंडओवर कर देगा। फिलहाल खाली करवाने की कोई योजना नहीं है। देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए सरकारी व प्राइवेट भवन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना के कारण एक कॉलेज का भवन लिया गया है ताकि मरीजों को भर्ती किया जा सके। इसी तरह यूटी प्रशासन ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीयू के चार हॉस्टल खाली करवाने को कहा था, लेकिन विरोध हुआ तो फिर दो ही हॉस्टल लिए गए। वर्तमान में हॉस्टल में कोरोना के संदिग्धों को भर्ती किया गया है, यह बापूधाम क्षेत्र के हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूटी प्रशासन को और भवनों की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए यूटी और भवन लेने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस के सुरक्षा कर्मी, कर्मचारियों आदि की सुरक्षा भी जरूरी

इसी बीच बापूधाम के संदिग्ध लोगों को गर्ल्स हॉस्टल नंबर आठ में भर्ती करने पर में खलबली मची हुई है। पुटा की ओर से बुधवार को पीयू वीसी को पत्र लिखा गया। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पीयू को सुरक्षित करना जरूरी है। साथ ही सुरक्षा कर्मी व कर्मचारी भी यहां काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका बचाव भी जरूरी है। पीयू अपने शैक्षिक सत्र का आरंभ करेगा तो ऐसी स्थिति में छात्रों के हॉस्टल आवंटन आदि में भी दिक्कतें आएंगी। पीयू का इसमें दीर्घकालिक हित है। उन्होंने वीसी से कहा है कि यूटी प्रशासन से संपर्क करके हॉस्टल को खाली करवाया जाए। यह पत्र पुटा अध्यक्ष प्रो. राजेश गिल की ओर से लिखा गया है।

यूटी प्रशासन को जरूरत, खाली न करवाएं हॉस्टल
वहीं, पुटा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मुहम्मद खालिद समेत कई शिक्षकों ने कहा कि कोविड देश की सबसे बड़ी आपदा है। सरकार को जब जरूरत पड़ी तभी भवन लिया गया। हर कोई सरकार व लोगों की मदद को आगे आ रहा है। ऐसे में पीयू कैसे पीछे हट सकता है। यूटी प्रशासन की पीयू को मदद करनी चाहिए। हालांकि जब हॉस्टल पीयू को हैंडओवर किया जाए तब पूरी तरह सैनिटाइज किया जाए। कई अन्य शिक्षकों ने भी कहा है कि शिक्षण संस्थान तभी खुलेंगे जब कोरोना विदा होगा। अभी पीयू खाली है। हॉस्टल भी खाली हैं। ऐसे में यूटी प्रशासन हॉस्टल को हैंडओवर कर सकता है। यदि छात्र हॉस्टल में रह रहे होते तो दिक्कत होती।

यूटी प्रशासन ने हॉस्टल हैंडओवर के दौरान कहा था कि यूनिवर्सिटी जब खुलेगी तो हॉस्टल पीयू को सैनिटाइज करके सौंप देंगे और शिक्षण संस्थान तभी खुलेंगे जब कोरोना मरीजों की संख्या कम होगी या यह खत्म हो जाएगा। हॉस्टल खाली करवाने को लेकर पुटा की ओर पत्र लिखा गया है, वह अलग बात है और उनका कंसर्न भी ठीक है लेकिन फिलहाल हॉस्टल खाली नहीं करवाया जा सकता।
- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed