फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university udyami Entrepreneur Summit starts

एंटरप्रेन्योर समिट-17: युवा उद्यमियों ने दिखाई स्टार्टअप की नई राह

Sat, 25 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab university udyami Entrepreneur Summit starts
पीयू के यूआईईटी विभाग में एंटरप्रेन्योर समिट उद्यमी-17 शुरू - फोटो : अमर उजाला
एक बेहतर और क्रिएटिव आइडिया किसी भी युवा के कॅरियर को नई दिशा दे सकता है। आज के दौर में युवाओं की नई सोच ओर बेहतर स्किल उन्हें नया करने के लिए प्रेरित करती हैं। युवाओं में हमेशा कुछ नया करने का जोश रहता है। 
विज्ञापन


कुछ इस तरह के विचार शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के इवनिंग ऑडिटोरियम में आयोजित एंटरप्रेन्योर समिट उद्यमी-17 में कई युवा बिजनेसमैन ने रखे।  पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) की ओर से स्टार्टअप को प्रमोशन के लिए आयोजित इस खास प्रोग्राम में देश विदेश में अपनी कंपनी के माध्यम से पहचान बनाने वाले युवा एंटरप्रेन्योर ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


उद्यमी-17 के उद्घाटन मौके पर यूआईईटी डायरेक्टर डॉ.रेणू विज और रोबोचैम्स के फाउंडर अक्षय आहुजा ने भावी इंजीनियर को स्टार्ट-अप के भविष्य और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पहले दिन स्टार्टअप से पहचान बनाने वाले  यूट्रेड सॉल्यूशन  के सीईओ कुनाल नंदवानी, माईमनी कर्मा सीईओ वरुण अग्रवाल , डायरेक्टर आईएफएम अमरजोत कौर, माइंड बैटरी फाउंडर सिमरनप्रीत सिंह ने शिरकत की।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन तीन चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंजीनियरिंग से लेकर इकोनॉमिक्स विभाग से जुड़े युवाओं ने ओपन डिस्कशन में फाइनेंस एक्सपर्ट से खूब सवाल किए। 

ऑनलाइन सिक्योरिटी को बेहतर बनाना होगा : कुनाल नंदवानी 

Punjab university udyami Entrepreneur Summit starts
एंटरप्रेन्योर समिट उद्यमी-17 शुरू
ऑनलाइन सिक्योरिटी को बेहतर बनाना होगा : कुनाल नंदवानी 
युवा स्टार्टअप कुनाल नंदवानी ने  कहा कि देश में ऑनलाइन सिक्योरिटी सिस्टम को बेहतर बनाने की जरूरत है। बैंक सिस्टम अभी ऐसे ही चलेंगे, लेकिन उन्हें लोगों के लिए आसान बनाना होगा। अमर उजाला से बातचीत में नंदवानी ने कहा कि देश की ग्रोथ के लिए एजुकेशन सिस्टम को बेहतर करना होगा। स्कूल से यूनिवर्सिटी स्तर पर क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करना होगा।

लिट्रेसी कम होने के कारण 10 से 20 फीसदी लोग ही ऑनलाइन या डिजिटल सिस्टम का प्रयोग कर पा रहे हैं। देश में एजुकेशन बजट को 4 से बढ़ाकर 30 फीसदी करना होगा। नंदवानी ने माना कि बैंकों में ऑनलाइन सिक्योरिटी के कारण भी कम लोग इसका प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का असर कम होने में अभी 6 महीने से 1 साल तक का समय लग सकता है। 
 
30 से अधिक टीमें ले रही हिस्सा 
तीन दिवसीय उद्यमी-17 में नार्थ रीजन से विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की 30 से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर आइडिया जेनरेशन फोर स्टार्टअप में निधि शर्मा और समीप जैन भी विचार रखेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक टॉक सेशन, दोपहर 2 से 3.30 बजे तक वर्कशॉप (वी प्लान मेकिंग) जैसे इवेंट आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed