फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University, transgender pride, chandigarh news

पीयू में ट्रांसजेंडर गर्वोत्सव का समापन, प्राइड परेड भी किया गया

Mon, 27 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab University, transgender pride, chandigarh news
पीयू में ट्रांसजेंडर गर्वोत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह भर से पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे ट्रांसजेंडर गर्वोत्सव का रविवार को प्राइड परेड के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर पूरे कैंपस में परेड निकाली गई जिसमें ट्रांसजेंडर, गे, लेस्बियन ने नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गिद्दे से लेकर भंगड़ा तक किया गया। परेड में यूएसए, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा और नेपाल से आए ट्रांसजेंडर्स ने भी भाग लिया। 
विज्ञापन


परेड के माध्यम से आम स्टूडेंट्स को ट्रांसजेंडर अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें भी दूसरों की तरह समाज में समानता का भाव देने की अपील की। परेड में कोलकाता, दिल्ली, गुजरात, मुंबई और लखनऊ जैसी जगहों से भी ट्रांसजेंडर हिस्सा लेने आए। दोपहर में उन्होंने नाटक का मंचन भी किया। नाटक के माध्यम से ट्रांसजेंडर ने अपनी पीड़ा को व्यक्त किया।
विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे स्टूडेंट सेंटर से परेड निकाली गई जिसका उद्देश्य समाज के सामने खुद का अस्तित्व दिखाना था। आयोजक धनंज्य ने कहा कि वह भी इंसान हैं। उनको भी समाज के दूसरे वर्गों की तरह अहमियत दी जानी चाहिए। ट्रांसजेंडर वर्ग के सदस्यों ने एक दूसरे को गले लग कर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed