{"_id":"5b0bc9f54f1c1b886e8b5032","slug":"punjab-university-syndicate-meeting-passed-many-proposals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडिकेट में ‘अर्न वाइल यू लर्न’ पर लगी मुहर, और भी कई प्रस्ताव पास हुए हैं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सिंडिकेट में ‘अर्न वाइल यू लर्न’ पर लगी मुहर, और भी कई प्रस्ताव पास हुए हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 May 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab University VC Arun Grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। सबसे महत्वपूर्ण मसला ‘अर्न वाइल यू लर्न’ का पास हुआ। अब जरूरतमंद छात्र कैंपस के विभिन्न विभागों में कुछ काम करके हाथ तो बटा ही सकेंगे, साथ ही कुछ कमाई भी कर सकेंगे। सिंडिकेट बॉडी से मुहर लगने के बाद स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद मिल सकेगी। पीयू प्रबंधन की तरफ से अधिकतम 40 घंटे लेबर, जिसके लिए प्रति घंटा 100 रुपये मेहनताना तय किया गया।
फिलहाल कैंपस में तीन जगह तय की गई, जहां स्टूडेंट काम कर सकेंगे। मुख्य लाइब्रेरी, विभागीय लाइब्रेरी और लैब्स में छात्र काम कर सकेंगे। इसके अलावा सिंडिकेट में पास किया गया कि नेट पास को पीएचडी करने के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। इसके साथ ही बीई और एमई के स्टूडेंटस को स्पेशल चांस दिया गया है। साथ ही एनआरआई और विदेशी छात्रों के कोटे में दाखिले को लेकर फीस बढ़ोतरी की गई है, जोकि 5 फीसदी बढ़ेगी।
यौन शोषण जांच के नियम बदले
यौन शोषण के मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। मेजर पेनल्टी देने के मामले में दो तिहाई बहुमत की जरूरत की बजाय मौजूद सामान्य बहुमत जरूरी होगा। इसको लेकर एमएचआरडी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सिंडिकेट के कुछ अन्य फैसले
- डॉ. दर्शन से आई 4 लाख की डोनेशन को स्वीकर किया गया ।
- कमलेश मोहन, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. महेंद्र कुमार और प्रो. विरेंद्र कुमार को एमिरेट्स प्रोफेसर का दर्जा देने पर एकमत
-चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर रखने के लिए योग्यता स्नातक, लंबाई 166 सेंटीमीटर तय की गई।