{"_id":"5c8df0e9bdec2213fa1fa5e5","slug":"punjab-university-syndicate-meeting-on-16-march-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, 5000 छात्रों को गोल्डन चांस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडिकेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, 5000 छात्रों को गोल्डन चांस
Sun, 17 Mar 2019 12:32 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट ने शनिवार रात सवा नौ बजे तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। पीयू समेत 196 कॉलेजों के लगभग पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दिया गया। यह मुद्दा सिंडिकेट सदस्य डॉ. केके शर्मा ने उठाया। उन्होंने कहा कि लॉ विभाग के एक विद्यार्थी का ही ऐसा केस नहीं है, अन्य को भी मौका दिया जाए।
उसके बाद सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। एक विषय में फेल होने के कारण इन विद्यार्थियों की डिग्री अटकी हुई थी। सुबह मीटिंग 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पीयू का विदेशी विश्वविद्यालयों से हुए एमओयू पर बहस हुई। लगभग चार घंटे बहस होने के बाद तय हुआ कि एमओयू पद नाम से होने चाहिए। किसी के नाम से नहीं।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
होशियारपुर रीजनल सेंटर में 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने की मांग पर छात्राओं को राहत। अब कैंपस के अंदर 24 घंटे घूमने की आजादी। कैंपस परिसर में लाइटें लगाने को भी अनुमति मिली। एमएमएस करमजोत कॉलेज म्यानी होशियारपुर के शिक्षकों के उत्पीड़न का मामले में कमेटी बनाई। दस फीसदी सवर्ग गरीबों को दिए गए आरक्षण के बाद बढ़ने वाली सीटों पर फिलहाल रोक।
विज्ञापन
पीएचडी व एमफिल दूसरे विषयों में कराने के प्रस्ताव के लिए भी कमेटी बनाई। चंडीगढ़ सेक्टर 26 के गुरूगोबिंद सिंह कॉलेज में एमएससी आईटी आदि कोर्स बंद करने के प्रस्ताव को कॉलेज द्वारा वापस ले लिया। पीयू की रेंटल प्रोपर्टीज के जितने भी मुद्दे हैं उसका निर्धारण भी कमेटी करेगी। पीयू सीएमओ डॉ. धवन को एक्सटेंशन मिला। प्रिंसीपल री-अप्वायइंटमेंट के मुद्दे पर सिंडिकेट में पीयू प्रशासन नियमों का एक नोट तैयार करेगा।