{"_id":"5cdd3f59bdec22074e012dac","slug":"punjab-university-students-submit-hostal-fees-till-june-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमा कर दिया जून तक का हॉस्टल शुल्क, प्रशासन ने भेजा नोटिस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमा कर दिया जून तक का हॉस्टल शुल्क, प्रशासन ने भेजा नोटिस
Thu, 16 May 2019 04:15 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 16 May 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों ने जून तक का किराया पीयू को पहले ही दे दिया, लेकिन अब फिर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि जून में किसी भी विद्यार्थी को रहना है तो 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा। यह नोटिस देखकर एसएफएस के पदाधिकारियों में उबाल आ गया।
उन्होंने वीसी को ज्ञापन दिया है। साथ ही इस आदेश को वापस लेने को कहा है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पदाधिकारियों ने दिए ज्ञापन में लिखा है कि जनवरी से लेकर जून का किराया सभी छात्रावास के विद्यार्थियों ने जमा कर दिया है। इसके बाद भी छात्रों की जेबें ढीली कराने के लिए फिर से आदेश जारी कर दिया गया।
यह छात्रों का शोषण है। एग्जाम के समय में छात्रों को यह पता लगा तो उन्हें दिक्कतें हुई हैं। पीयू प्रशासन को इसके बारे में विचार करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस आदेश को वापस लिया जाए। वहीं एमफिल के जिन विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हो पाया है उन्होंने भी वीसी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने भी कहा है कि वह शुल्क दे चुके हैं।