फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Students Submit Hostal Fees till June Month

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमा कर दिया जून तक का हॉस्टल शुल्क, प्रशासन ने भेजा नोटिस

Thu, 16 May 2019 04:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 May 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Students Submit Hostal Fees till June Month
पंजाब यूनिवर्सिटी
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों ने जून तक का किराया पीयू को पहले ही दे दिया, लेकिन अब फिर नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि जून में किसी भी विद्यार्थी को रहना है तो 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा। यह नोटिस देखकर एसएफएस के पदाधिकारियों में उबाल आ गया।
विज्ञापन


उन्होंने वीसी को ज्ञापन दिया है। साथ ही इस आदेश को वापस लेने को कहा है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पदाधिकारियों ने दिए ज्ञापन में लिखा है कि जनवरी से लेकर जून का किराया सभी छात्रावास के विद्यार्थियों ने जमा कर दिया है। इसके बाद भी छात्रों की जेबें ढीली कराने के लिए फिर से आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


यह छात्रों का शोषण है। एग्जाम के समय में छात्रों को यह पता लगा तो उन्हें दिक्कतें हुई हैं। पीयू प्रशासन को इसके बारे में विचार करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस आदेश को वापस लिया जाए। वहीं एमफिल के जिन विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हो पाया है उन्होंने भी वीसी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने भी कहा है कि वह शुल्क दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed