फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council protest against fee increament

फीस बढ़ोतरी के विरोध में आई स्टूडेंट काउंसिल, किया बड़ा ऐलान

Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
punjab university student council protest against fee increament
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन द्वारा 2016-17 सत्र के लिए परीक्षा फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अब पीयू छात्र काउंसिल भी सड़क पर उतरने की तैयारी में है। सोमवार को स्टू़डेंट काउंसिल के मेंबर इस मुद्दे पर पीयू कुलपति से मुलाकात करेंगे। सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट काउंसिल किसी भी तरह की फीस बढ़ोतरी के हक में नहीं है।
विज्ञापन


काउंसिल सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद ने कहा कि अगर पीयू प्रशासन ने एक्जामिनेशन फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया तो विरोध प्रदर्शन और हड़ताल तक का विकल्प खुला है। उधर, पीयू के अन्य छात्र संगठनों ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एकजुट होने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में पीयू कैंपस में फीस को लेकर हंगामा होने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) द्वारा पीयू को ग्रांट की अगली किस्त देने के लिए पीयू और कॉलेजों की फीस में हर साल कम से कम 10 फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया है। पीयू ने ग्रांट पाने के लिए एग्जामिनेशन फीस में दिसंबर से ही बढ़ोतरी का फैसला कर लिया। इस संबंध में कुछ रोज पहले ही पीयू के सभी विभाग, सभी 194 एफिलिएटेड कॉलेजों को बढ़ी फीस जमा करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी अनुसार 25 सितंबर तक एग्जामिनेशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संगठन भी विरोध में
एबीवीपी छात्र नेता हरमनजोत सिंह का कहना है कि पीयू प्रशासन ने एग्जामिनेशन फीस में कई गुणा बढ़ोतरी की है, जोकि पूरी तरह अनुचित है। उधर एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाणा ने कहा कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई पहले से ही विरोध जता रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर फीस बढ़ोतरी नहीं होने दी जाएगी।  

डीएवी कॉलेज में फीस वृद्धि पर हंगामा
पीयू द्वारा एग्जामिनेशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कॉलेजों में भी छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में सभी छात्र संगठनों ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, शुक्रवार को डीएवी कॉलेज में विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आउटसाइडर के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।    

अगले साल बढ़ेगी ट्यूशन फीस
फीस बढ़ोतरी की मार स्टूडेंट्स पर आगे भी जारी रहेगी। पीयू प्रशासन 2017 के लिए पहले ही ट्यूशन फीस बढ़ाने का प्रस्ताव सीनेट और सिंडीकेट में रख चुका है। ट्यूशन फीस बढ़ने से स्टूडेंट्स पर ओर भी बोझ पड़ेगा।


पीयू स्टूडेंट काउंसिल फीस बढ़ोतरी के हक में नहीं है। इस मामले में सोमवार को वीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया गया तो काउंसिल इसका विरोध करेगी।
- निशांत कौशल, प्रेसिडेंट स्टूडेंट काउंसिल, पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed