फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Student Council President Chetan Chaudhary Efforting to Open Closed Gym

छात्र संघ अध्यक्ष चेतन चौधरी की पहल पर पीयू में हो रहा बड़ा काम, सुखबीर बादल देंगे 25 लाख

Mon, 07 Oct 2019 01:02 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Oct 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Student Council President Chetan Chaudhary Efforting to Open Closed Gym
सुखबीर बादल के साथ चेतन चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी में बंद जिम भवन को खुलवाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 25 लाख रुपये देंगे। यह कार्य पीयू स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष चेतन चौधरी की पहल पर हो रहा है। अब तक जितने पीयूसीएससी अध्यक्ष जीते उन सभी में चेतन चौधरी ने यह सबसे बड़ा प्रस्ताव लाकर चौंका दिया है।
विज्ञापन


यह भी कहा है कि छात्रों के हित में जिम खुलना चाहिए। यदि रुपये कम पड़ते हैं तो पीयू को अपनी ओर से रुपये मिलाने होंगे। काउंसिल अध्यक्ष के प्रस्ताव पर पीयू के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने काम करना शुरू कर दिया है। वर्ष 2015 में पीयू स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष पद का चुनाव सोई संगठन से जसमीन कंग ने जीता था।
विज्ञापन


उस दौरान पीयू में शूटिंग रेंज के पास जिम भवन बनाया गया था। जिम चालू करने के लिए उपकरण आदि नहीं थे। पीयू ने रकम का अभाव बता दिया। तब से यह भवन बंद चल रहा है। सोई संगठन से चेतन चौधरी इस बार काउंसिल अध्यक्ष बने तो उन्होंने अपने पुराने प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू से पहले खुद ने पहल की और 25 लाख रुपये जिम के उपकरण आदि खरीदने के लिए देने को कहा। इस जिम के खुलने वाले विद्यार्थी शारीरिक अभ्यास कर सकेंगे और काफी लाभ मिलेगा।

छात्रों के लिए नहीं खुलते पीयू खजाने के ताले

पीयू में अभी कई काम चल रहे हैं और पूर्व में भी हुए हैं, उन कामों पर फिजूलखर्ची की जा रही है। करोड़ों रुपये बहाए जा रहे हैं, लेकिन छात्रों के जिम संचालन के लिए पैसे नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि छात्रों के कार्यों में कमीशन का खेल नहीं हो पाता है इसलिए कोई इंट्रेस्ट नहीं लेता। अब देखना है कि पीयू 25 लाख मिलने के बाद इस जिम को धरातल पर पूरी तरह उतार पाता है या नहीं।

यह भी बताया जा रहा है कि पीयू के कई बड़े अधिकारी पीयू के लिए पूंजी जुटाने के लिए सप्ताह में दो बार दूसरे शहरों का दौरा कर रहे हैं। बड़े बड़े लोगों से मिल रहे हैं। गाड़ी से आने जाने का किराया भी पीयू के खजाने से ले रहे हैं, लेकिन वह बजट नहीं ला पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में काउंसिल अध्यक्ष चेतन चौधरी की पहल पर पीयू को 25 लाख रुपये दिए जाने का प्रस्ताव आया है, जो अपने में बड़ी बात है।  

पीयू में जगह जगह स्पीकर लगाने का प्रस्ताव
स्टूडेंट काउंसिल ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि कैंपस में कई जगह पर स्पीकर लगाए जाएं, जिसमें मधुर संगीत या धार्मिक टोन बजनी चाहिए ताकि माहौल और अच्छा हो सके। लोग पीयू को देखने बड़ी संख्या में आएंगे। साथ ही पर्यावरण के लिए पॉलिसी बनाने को भी कहा है।

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जिम संचालन के लिए 25 लाख रुपये देने का प्रस्ताव रखा है। बाकी रकम कम पड़ती है तो छात्रों के हित में पीयू मिलाए। यह प्रस्ताव पीयू के समक्ष रख दिया है। इस पर जल्द काम शुरू होगा।
 -चेतन चौधरी, अध्यक्ष, पीयूसीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed