फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Student Council Elections 2019, College Candidates for President Post

छात्र संघ चुनावः छह कॉलेजों में प्रेसिडेंट पद के लिए 59 उम्मीदवार, एसजीजीएस 26 में सबसे ज्यादा

Sat, 31 Aug 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Student Council Elections 2019, College Candidates for President Post
छात्र संघ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन चंडीगढ़ के विभिन्न कालेजों में नॉमिनेशन और शक्ति प्रदर्शन के नाम पर रहा। 6 कालेजों में कुल 59 स्टूडेंट्स ने प्रेसिडेंट के पद पर दावेदारी ठोकी। वाइस प्रेजिडेंट के पद पर 61, सेक्रेटरी के पद पर 60 और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद के लिए 52 स्टूडेंट्स ने नामांकन भरा है। सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में कई छात्र संगठनों ने नॉमिनेशन भरने केबाद अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने पर्चे उड़ाए और नारेबाजी की। सोई, एनएसयूआई, इनसो समेत अन्य पार्टियों के बीच जमकर हूटिंग हुई। एसडी कालेज में एबीवीपी पहली बार दो पदों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पीजीजीसी-11 में शुक्रवार को पूसू ने अपने पैनल की घोषणा की।  कालेज परिसर में पूसू ने एक रैली निकाली और कालेज के ग्राउंड में जाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज में भी शुक्रवार को काफी रौनक रही। विभिन्न छात्र दलों ने कालेज परिसर में रैलियां निकालीं और स्टूडेंट्स को रिझाने का प्रयास किया। सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में नॉमिनेशन के बाद स्टूडेंट्स ने पर्चे उड़ाए और भीड़ जुटा कर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीजीसी-11 में प्रेसिडेंट पद पर 7 और सेक्रेटरी के लिए 12 नॉमिनेशन

पीजीजीसी-11 में प्रेसिडेंट पद के लिए अमृतपाल सिंह, अरुणदीप ठाकुर, गुरजिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, निखिल महाजन और सुनीता गुलेरिया ने नामांकन दाखिल किया। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए अभिषेक, दिलबाग सिंह, मनीषा शर्मा, निकुंज गोयल, प्रियंका, स्वाति और योगेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया।

सेक्रेटरी के पद के लिए अमनदीप कौर, भावना, हर्षदीप सिंह, हेमंत शर्मा, कमल गिरि, मनजीत, मृदुल पंवर, निखिल महाजन, राहुल, सिमरत सिंह, स्वाति, उत्तम मित्तल ने नामांकन दाखिल किया। ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर भावना, दिलमोहित सिंह, गौरव नेगी, नम्रता पराशर, सिद्धांत मंडोत्रा, सिमरत सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

एसडी कॉलेज में विभिन्न पदों पर इन्होंने भरे नामांकन

सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में प्रेसिडेंट पद के लिए विवेक, शौर्य राज, साहिल हरतला, विनय देशवाल, जाह्नवी सैनी, हर्षवीर मंगत, हरप्रीत सिंह और गुनीत कौर ने नामांकन दाखिल किया। वाइस प्रेसिडेंट के पद के लिए शौर्य राज, निखिल शर्मा, हरलीन कौर, दिनेश, जतिन मेहता, भूमिजा गुप्ता, हरप्रीत सिंह, हरजोत सिंह और आंचल नेगी ने पर्चा भरा। सेक्रेटरी के पद के लिए शौर्य राज, विनय देशवाल, हर्षवीर मंगत, जतिन मेहता, मोहित शर्मा, भूमिजा गुप्ता, दीक्षांत, हरप्रीत सिंह, शुभमनदीप और अंकित कौशल ने नामांकन भरा।

पीजीजीसी-46 में विभिन्न पदों पर इन्होंने भरे नामांकन
पीजीजीसी-46 में प्रेजिडेंट पद के लिए अमन बंसल, पारस शर्मा और नितेश ने नामांकन भरा। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए अभिषेक और शुभम ने नामांकन दाखिल किया। सेक्रेटरी के पद पर अल्केश और रिद्धिमा नेप्टा ने नामांकन भरा। ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद के लिए मेहर राणा, नेहा राय और हिमांशी शर्मा ने पर्चा भरा।

बिजनेस कॉलेज-50 में विभिन्न पदों पर इन्होंने भरे नामांकन

बिजनेस कॉलेज सेक्टर-50 में प्रेसिडेंट के पद के लिए प्रभजोत कौर, जितेंद्र सिंह, जसप्रीत कौर, मिल्की सोनी, गुरदीप सिंह, सृजन ठाकुर, सुनील कुमार यादव, गुरविंदर सिंह और गौरव ने नामांकन भरा। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए जसकरण कौर, गौरव, गुरप्रीत सिंह, प्रभजोत कौर, मिल्की सोनी और सृजन ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। सेक्रेटरी के पद के लिए हर्ष वीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, आंचल मल्होत्रा, जसप्रीत कौर, अनुराग वत्स, चाहत अरोड़ा, ऋषिका दत्ता ने नामांकन दाखिल किया। सेक्रेटरी के पद पर हरलीन कौर, जपनजोत कौर, हर्षवीर सिंह, दिव्या, गुरप्रीत सिंह और आंचल मल्होत्रा ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed