फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council election voting on 7 sep by 15000 students

पीयू में छात्र संघ चुनाव आज, 15000 चुनेंगे एक प्रेसीडेंट, फुल डे शेड्यूल

Wed, 07 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
punjab university student council election voting on 7 sep by 15000 students
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव हैं। 15000 स्टूडेंट्स एक प्रेसीडेंट के लिए मतदान करेंगे। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्टूडेंट काउंसिल दफ्तर की कुर्सी को लेकर करीब एक हफ्ते की दौड़ बुधवार को खत्म हो जाएगी। पीयू छात्र काउंसिल चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। इस साल त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।
विज्ञापन


पीयू चुनाव के रिजल्ट काफी चौंकाने वाले हो सकते हैं। एनएसयूआई जैसे बड़े छात्र संगठन ने पहली बार किसी छात्रा को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है। 2015 में भी एनएसयूआई ने 32 साल बाद पहली बार पीयू चुनाव में प्रधान पद जीता था। पीयू में 70 फीसदी छात्राओं के वोट हैं। उनका रुझान ही हार-जीत का फैसला करेगा।
विज्ञापन


पीयू चुनाव में सोई, एनएसयूआई और पुसू गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। लेकिन स्टूडेंट फॉर सोसाइटी (एसएफएस) भी बड़ा उलटफेर कर सकती है। पीयू काउंसिल चुनाव में 62 विभागों के 15 302 स्टूडेंट जीत हार का फैसला करेंगे। लेकिन जीत हार में यूआईईटी (2514), लॉ (1187) और यूआईएलएस (1174) वोटर की भूमिका सबसे अहम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू चुनाव से पहले ये भी जानें

punjab university student council election voting on 7 sep by 15000 students
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
कुल वोटर-15302
छात्राओं की संख्या-70 फीसदी
कुल बूथ बनाए गए-148
कुल डीआर चुने जाएंगे-123
सबसे अधिक वोटर- 2514(यूआईईटी)
सबसे कम वोटर-15 फ्रेंच

ये है मतदान का शेड्यूल

punjab university student council election voting on 7 sep by 15000 students
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
9:30 से 10:15 तक वोटरों को विभागों में एंट्री मिलेगी।
11 बजे तक वोटिंग का काम पूरा होगा।
12 बजे सभी विभाग डीआर का रिजल्ट नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे।  2 बजे से पीयू जिम्नेजियम हाल में चार प्रमुख पदों के वोटों की गिनती शुरू होगी।
5.30 बजे पीयू स्टूडेंट काउंसिल का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
 
11 से 4 बजे तक बंद रहेगा गेट

पीयू प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट नंबर-1 सुबह 8 से 10 बजे तक खोलने और 11 से 4 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है। बुधवार को किसी भी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ पीयू आई कार्ड दिखाने पर ही पीयू में जाने दिया जाएगा। मतदान के कारण कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

देर रात तक वोटरों पर पहरा

punjab university student council election voting on 7 sep by 15000 students
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में मुकाबला कांटे का है। चुनावी परिणाम काफी करीबी रहने की उम्मीद है। देर रात तक सभी छात्र संगठन वोटर को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी नजर रखे हुए थे। सभी हॉस्टल में 10 से 15 स्टूडेंट की ड्यूटी लगाई गई है।

पीयू हॉस्टल में देर रात तक कमरों में पार्टियों का दौर चला। कई पार्टियों ने मंगलवार स्टूडेंट्स को फिल्मों की टिकटें भी बांटी। पीयू प्रशासन की सख्ती के बावजूद देर रात तक शराब और बीयर सभी हॉस्टल में सप्लाई होती रही।

मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आउटसाइडर्स को कैंपस में एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्र संगठनों को शांतिपूर्वक चुनाव के लिए आह्वान किया गया है।
-डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed