{"_id":"5b852a8742c79246633fe12a","slug":"punjab-university-student-council-election-student-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू छात्र संघ चुनाव: एचपीएसयू-आईएसए ने किया गठबंधन, उम्मीदवारों की घोषणा से कतरा रहे सब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू छात्र संघ चुनाव: एचपीएसयू-आईएसए ने किया गठबंधन, उम्मीदवारों की घोषणा से कतरा रहे सब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के रंग में रंगने लगा है। चुनाव तिथि की घोषणा से पहले ही छात्र संगठनों ने गठबंधन के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सोमवार को आईएसए और एचपीएसयू ने गठबंधन कर लिया। दोनों पार्टियां चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी। हालांकि, उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि छह सितंबर के लिए चुनाव तिथि की घोषणा हो सकती है।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन और इंडियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से गठबंधन का पैनल लांच किया गया। प्रेस कांफ्र्रेंस में स्टूडेंट्स सेंटर पर आईएसए के फाउंडर मेंबर बलशरण सिंह गिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के साथ चुनाव लड़ेंगे। इसमें छात्र संगठन का मुद्दा प्राथमिकता में होगा। स्टूडेंट्स की मांगों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। छात्राओं को उनका हक दिलाना मुद्दे में शामिल है।
चुनाव में जीत मिलने पर लड़कियों के लिए 24 घंटे हास्टल खुलवाने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही ईवनिंग स्टूडेंट्स के लिए लाइब्रेरी खुलवाएंगे। आउट साइडर्स की एंट्री बंद करवाना भी उनके मुद्दे में शामिल है। एचपीएसयू के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ा जाएगा। एचपीएसयू और आईएसए के मुद्दे एक जैसे हैं।
विज्ञापन
एचपीएसयू के संजीव नेगी ने कहा कि चुनाव की तैयारी हो चुकी है। उनका एजेंडा स्टूडेंट्स को लेकर बनाया गया है। अमर उजाला से बातचीत में एचपीएसयू के दोफाड़ होने पर संजीव नेगी ने कहा कि पार्टी उनकी है। हम पैनल लांच कर रहे हैं। दूसरे धड़े से एचपीएसयू की ओर से निशांत कौशल ने पार्टी लांच की है। वह पार्टी के हित में काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे। इस मौके पर दोनों छात्र संगठनों के भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।