{"_id":"5b828e7142c792464a0c89db","slug":"punjab-university-student-council-election-social-media-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू छात्र संघ चुनाव: सोशल मीडिया के सहारे जंग जीतने की तैयारी में छात्र नेता, कुछ ऐसी है जंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू छात्र संघ चुनाव: सोशल मीडिया के सहारे जंग जीतने की तैयारी में छात्र नेता, कुछ ऐसी है जंग
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया की ताकत से हर कोई भली भांति परिचित है। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में भी अबकी बार सोशल मीडिया बड़ी पावर बनकर कई छात्र नेताओं की नैया या तो पार करेगी या डूबा देगी। बहरहाल, अपनी-अपनी जीत को पक्का करने के लिए पीयू के छात्र संघ सोशल मीडिया के सहारे चुनावी मैदान में डट गए हैं।
आलम यह है कि छात्र संघ अपने आप का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया जैसे टिवट्र से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम तक का सहारा ले रहे हैं। चुनावी ताल ठोक चुके छात्र संघों ने तो सोशल मीडिया में अपने पेज भी बना लिए हैं। इन पर वे अपनी हर मिनट की अपडेट दे रहे हैं। यहीं नहीं, कुछ छात्र संघों ने तो व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिए है, जिसमें पीयू के हर विभाग के छात्रों को शामिल करने की कोशिश जारी है।
पेज लाइक से लेकर फॉलोअर तक को जंग
पीयू के हेल्पिंग हैंड पार्टी (पीयूएचएच) के अध्यक्ष उम्मीदवार मनदीप ने बताया कि उनकी पार्टी सोशल पेज पर हर अपडेट देने की कोशिश करती है। उन्होंने बताया कि इलेक्शन को लेकर हर पार्टी में पेज लाइक और फॉलोअर को बढ़ाने की होड़ है। उनके पेज पर अभी तक 3782 छात्रों का लाइक हैं और संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
हमारी सोशल मीडिया की टीम अलग: नवदीप गिल
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के चेयरमैन नवदीप गिल ने कहा कि इलेक्शन को लेकर उनकी पार्टी की ओर से हर विभाग एवं हॉस्टल में जाकर प्रमोशन की जा रही है। ऐसे में पार्टी की ओर से विद्यार्थियों से सोशल मीडिया पर संपर्क साधा गया है। इसके लिए उनकी टीम अलग है, जो हर पेज पर उनकी पार्टी की जानकारी देती है।
वहीं पीयू कैंपस में इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आईएनएसओ के प्रेजीडेंट मोहित जगलन से लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया एनएसयूआई के अध्यक्ष उम्मीदवार पंकज सहित अन्य सभी छात्र संघों की ओर से विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर हर अपडेट दिया जा रहा है। ये सभी इन पेज पर अपनी फोटो से लेकर इलेक्शन की वीडियो तक शेयर कर रहे हैं।