फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council election schedule

पीयू छात्र काउंसिल चुनाव का संभावित शेड्यूल, जानें घोषणा कब?

Thu, 25 Aug 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Aug 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
punjab university student council election schedule
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र काउंसिल चुनाव के लिए 7 सितंबर तारीख प्रस्तावित की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए संभावित शेड्यूल भी तैयार किया गया है। हालांकि बुधवार शाम तक पीयू को यूटी प्रशासन से 7 सितंबर को चुनाव की चिट्ठी नहीं मिली है।
विज्ञापन


लेकिन पीयू प्रशासन ने इसी तारीख को ध्यान में रखते हुए चुनाव का शेड्यूल तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल के निर्देश पर बुधवार को कई अधिकारियों ने बैठकर नया शेड्यूल तैयार किया है। 1 सितंबर को चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल
1 सितंबर को आवेदन फॉर्म जमा होंगे। इसी दिन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के नाम घोषित होंगे।
2 सितंबर को आवेदन फॉर्म वापस लिए जाएंगे।  
7 सितंबर को पीयू में मतदान होगा।  
9 सितंबर को डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव का रिजल्ट जारी होगा।  
14 सितंबर को एग्जीक्यूटिव काउंसिल का गठन होगा।

कॉलेजों में भी चुनावी गतिविधियां तेज
पीयू के साथ ही शहर के सभी कॉलेजों में छात्र काउंसिल चुनाव होंगे। चुनाव की संभावित तिथि को देखते हुए कॉलेजों में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। बुधवार सोई छात्र संगठन ने विभिन्न कॉलेजों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। डीएवी कॉलेज-10 में परविंदर सिंह को प्रेसिडेंट और जसजीत ग्रेवाल को कैंपस प्रेसिडेंट बनाया गया है। जीसीजी-11 में गुरमीत सिंह प्रेसिडेंट और शुभम को कैंपस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने सात सितंबर को चुनाव के लिए यूटी प्रशासन को सुझाव दिया है। इस संबंध में प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। जल्द ही चिट्ठी मिलने की उम्मीद है।
-प्रोफेसर नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed