{"_id":"57cbb18b4f1c1baa30316f8e","slug":"punjab-university-student-council-election-one-president-and-seven-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू चुनावः एक प्रेसीडेंट पद और 7 उम्मीदवार, वोटर देंगे किसका साथ?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू चुनावः एक प्रेसीडेंट पद और 7 उम्मीदवार, वोटर देंगे किसका साथ?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र काउंसिल चुनाव होने हैं। एक पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब देखना ये हैं कि वोटर किसका साथ देंगे। पीयू कैंपस में शक्ति प्रदर्शन के बाद शनिवार को सभी छात्र संगठनों ने छात्र संघ चुनाव के लिए अपने पैनल की घोषणा कर दी। इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 50 ने नामांकन भरा था।
वाइस प्रेसिडेंट के लिए 5, सेक्रेटरी के लिए 6 और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए 7 कैंडीडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को गठबंधन के लिए दिनभर छात्र संगठनों की खिचड़ी पकती रही। छोटे संगठनों ने बड़े संगठनों के साथ गठबंधन कर लिया है। वहीं एनएसयूआई इस बार दो धड़ों में बंटी है।
मनोज लुबाणा ग्रुप एनएसयूआई के बैनर तले अलग पैनल के साथ चुनाव लड़ रहा है। जबकि हरदीप लाली, दिव्यांशु बुद्घिराजा, ग्रुप एनएसयूआई (स्टूडेंट फ्रंट) अलग पैनल से लड़ रहे हैं। पैनल घोषित होने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। सोई गठबंधन, एनएसयूआई और एनएसयूआई फ्रंट में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

किस छात्र संगठन ने किसे बनाया उम्मीदवार?
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई स्टूडेंट फ्रंट, पुसू, एनएसओ और एचपीएसए गठबंधन
प्रेसिडेंट-------------निशांत कौशल (बायोटेक्नोलॉजी)
वाइस प्रेसिडेंट--------अवनीत कौर (लॉ थ्री ईयर)
सेक्रेटरी--------------आशिक मोहम्मद (यूआईएएमएस)
ज्वाइंट सेक्रेटरी--------अमित कौशिक (यूआईईटी)
एनएसयूआई, सोपू, हिमसू और पीयूएचएच गठबंधन
प्रेसिडेंट------------सिया मिनोचा (यूआईएलएस)
वाइस प्रेसिडेंट-------रजत शर्मा (केमिस्ट्री)
सेक्रेटरी------------ज्योति (साइकोलॉजी)
ज्वाइंट सेक्रेटरी------अमनदीप सिंह (आईईटीवीई)
सोई, एबीवीपी, इनसो और एचपीएसओ गठबंधन
प्रेसिडेंट-----------पीयूष आनंद बावा (उर्दू)
वाइस प्रेसिडेंट------साभ्या जसवाल (स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज)
सेक्रेटरी----------- कृष्ण कुमार (ज्योग्रॉफी)
ज्वाइंट सेक्रेटरी-------मानवी गांधी (बायोकेमिस्ट्री)
एसएफएस
प्रेसिडेंट-----------अमृतपाल सिंह (हिस्ट्री)

70 फीसदी लड़कियां, फिर भी प्रेसिडेंट की दावेदार केवल एक
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पीयू में 70 फीसदी संख्या लड़कियों के होने के बावजूद प्रेसिडेंट पद की दावेदार केवल एक लड़की है। जबकि 12 लड़कियों ने प्रेसिडेंट के लिए अपना नामांकन भरा था। शनिवार को 11 ने अपना नाम वापस ले लिया। अधिकतर संगठनों ने पहले की तरह लड़कों पर ही भरोसा जताया। केवल एनएसयूआई ने सिया मिनोचा को अपना प्रेसिडेंट कैंडीडेट बनाया है।
एसएफएस पहली बार उतरी है मैदान में
एसएफएस हर बार छात्र संघ चुनाव से बाहर रहकर बॉयकाट करता था, लेकिन पहली बार एसएफएस ने भी इस जंग में अपने प्रेसिडेंट पद के लिए अमृतपाल सिंह को उतारा है। एसएफएस सिर्फ इसी पद के लिए लड़ रहा है। बाकि पदों पर उसने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे।
लॉ डिपार्टमेंट से सबसे अधिक तीन प्रेसिडेंट उम्मीदवार
छात्र संघ चुनाव में लॉ विभाग से सबसे अधिक तीन प्रेसिडेंट उम्मीदवार हैं। गुरजशनदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिया मिनोचा भी लॉ डिपार्टमेंट से ही हैं। पहली बार उर्दू से भी प्रेसिडेंट पद के लिए पीयूष आनंद मैदान में उतरे हैं।
15205 वोटर करेंगे फैसला
इस चुनाव में 15 हजार 205 वोटर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को चुनेंगे। यूआईईटी में सबसे अधिक 2514 वोटर्स हैं। उसकेबाद यूआईएलएस की 1174 और उसके बाद लॉ की 1150 वोट हैं।