फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council election, case filed against 97 student leaders

पीयू छात्र संघ चुनाव से पहले ही 97 छात्र नेताओं पर केस दर्ज, जानिए क्यों?

Sun, 03 Sep 2017 09:06 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
punjab university student council election, case filed against 97 student leaders
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय होते ही यूटी पुलिस ने 97 छात्र नेताओं पर केस दर्ज कर लिया है और इन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। प्रिवेंटिव एक्शन के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि अलग-अलग पार्टियों के ये सभी छात्र नेता चुनावी माहौल खराब करने, मारपीट व भड़काने का काम कर सकते है। चुनाव होने तक ये छात्र नेता पीयू के आसपास दिखे तो पुलिस  इन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन


वरना चुनाव बाद पुलिस ये एसडीएम के सामने पेश होकर बेल बांड भरवाने के बाद जमानत ले सकते है। यूटी पुलिस ने वर्ष 2017 पीयू चुनाव को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके मद्देनजर यूटी पुलिस ने पहले ही उन 97 लोगों की सूची बनाई है जो कैंपस में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते है।
विज्ञापन


बेल बांड कैंसिल होने का भी प्रावधान
पुलिस द्वारा दर्ज इस लिस्ट में शामिल छात्र नेताओं द्वारा लिया बेल बांड बीच में कैंसिल होने का भी प्रावधान है। किसी मौजिज व्यक्ति द्वारा जमानत लेने व बेल बांड भरने के बावजूद अगर कोई छात्र नेता के खिलाफ चुनाव के दौरान शिकायत मिलती है तो उसका बेल बांड खारिज माना जाएगा और उसकी सीधे तौर पर गिरफ्तारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होते हैं आंशिक उपद्रवी
पुलिस के अनुसार इस लिस्ट में पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्तमान में पढ़ने वालों के साथ पढ़ाई छोड़कर अभी तक जुड़े रहने वाले भी शामिल है। इसके अलावा 7 बाहरी नाम भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि इनके नाम पहले से किसी ना किसी आपराधिक केसों में शामिल हैं। पुलिस की यह एक संवेदनशील सूची मानी जाती है।

वर्ष 2016 में 47 केस हुआ था दर्ज
वर्ष 2016 में एसएसपी, डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल के नेतृत्व में अलग-अलग गुटों के 47 छात्र नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हालांकि, पुलिस की सख्ती व मैनेजमेंट की वजह से पीयू चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था।


इस वर्ष पीयू चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग पार्टियों के 97 छात्र नेताओं के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन(107/151) के तहत केस दर्ज किया गया हैं। ताकि, चुनाव में किसी भी स्टूडेंट, पीयू स्टॉफ को परेशानी व किसी तरह की वायलेशन की शिकायत ना आए।
- इंस्पेक्टर लखवीर सिंह, सेक्टर-11 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed