फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university, senate meeting, pu students, 2016-2020 season

परिवार की सालाना आय ढाई लाख तो स्टूडेंट्स की नहीं बढ़ेगी फीस

Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
punjab university, senate meeting, pu students, 2016-2020 season
- फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और एफिलिएटेड 192 कॉलेजों में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों को पीयू बड़ी राहत देने की तैयारी में है। ढाई लाख तक की पारिवारिक सालाना आय वाले स्टूडेंट्स की ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी नहीं होगी। पीयू ने स्लैब को डेढ़ लाख से ढाई लाख करने का फैसला लिया है। आगामी सीनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। फीस बढ़ोतरी के कड़े विरोध के बाद कुलपति की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


17 दिसंबर को 2016-2020 सत्र की पहली सीनेट मीटिंग होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सीनेट में अगले सत्र से सभी टीचिंग विभागों में आवेदन फार्म की फीस 65 से 75 रुपये किए जाने पर भी फैसला होगा। पीयू डीन एल्युमनी की ओर से एल्युमनी फंड में जमा राशि से 60 फीसदी राशि कॉलेजों में इनोवेटिव प्रोजेक्ट और 40 फीसदी यूनिवर्सिटी से आए प्रपोजल को अलॉट करने का प्रस्ताव आएगा। पहली नई सीनेट में कई सदस्य पहली बार तो कुछ चार साल के अंतराल के बाद पहुंचेंगे। पीयू प्रशासन आजकल सीनेट की तैयारियों में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन

 

17 दिसंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट में लगेगी मुहर

punjab university, senate meeting, pu students, 2016-2020 season
Panjab University - फोटो : amar ujala
संजय टंडन हो सकते हैं पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस के सदस्य 
आगामी सीनेट में बोर्ड ऑफ फाइनेेंस (बीओएफ) की दो सीटों के लिए चुनाव होगा। पीयू चांसलर की ओर से नॉमिनेटेड सीनेटर संजय टंडन भी अगली बीओएफ के सदस्य हो सकते हैं। 17 दिसंबर को बीओएफ के लिए नॉमिनेटेड पांच में से दो सदस्यों का चयन किया जाएगा। इन सदस्यों में डॉ. बीसी जोसन, प्रो. रजत संधीर, संजय टंडन, डॉ. सर्बजीत कौर और डॉ. विपिन कुमार नारंग मैदान में हैं। आर्थिक तंगी में चल रही पंजाब यूनिवर्सिटी बीजेपी नेता संजय टंडन को बोर्ड ऑफ फाइनेंस में शामिल कर राजनैतिक दबाव बनाना चाहती है। 

इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर 
-सीनेट में अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न, प्रो. दलीप कौर टिवाना को साहित्य रत्न और डा. डीपी गुप्ता को 2016-17 का विज्ञान रत्न देने पर मुहर लगेगी। 
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इप्लाइज मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएएमएस) एग्जाम फंड से 50 लाख की राशि को टीचिंग डिपार्टमेंट में डेवलेपमेंट के लिए खर्च करने का प्रस्ताव। 
-यूआईसीईटी में चार नई स्कॉलरशिप शुरू करने का प्रस्ताव।  
-प्रो. इमैनुअल नाहर और प्रो. नीना कपलेश के डीएसडब्ल्यू नियुक्ति पर मुहर लगेगी। 
-मोहाली स्थित सीआईएबी रिसर्च सेंटर में पीयू स्टूडेंट्स को पीएचडी के लिए टाईअप करने का प्रस्ताव  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed