{"_id":"585580bd4f1c1bc72b649eda","slug":"punjab-university-senate-meeting-first-meeting-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट: पहली मीटिंग में कई मुद्दों पर जमकर हंगामा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सीनेट: पहली मीटिंग में कई मुद्दों पर जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट की शनिवार को 2016-2020 सत्र की पहली मीटिंग काफी हंगामेदार रही। सीनेट में कई मुद्दों को लेकर अशोक गोयल ग्रुप ने जमकर हंगामा किया। पीयू सीनेट में पहली बार सांसद किरण खेर और बीजेपी नेता संजय टंडन पहुंचे। सीनेट में आर्थिक तंगी, कंस्ट्रक्शन घोटाले सहित कई मुद्दों पर लंबी बहस हुई।
सीनेट में पंजाब यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड कॉलेजों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया गया। लेकिन मीटिंग में पंजाब और यूटी के डीपीआई नहीं पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों के लगातार सीनेट में नहीं आने को लेकर काफी गंभीरता से लिया गया। सीनेट ने इस मामले में एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया है। जोकि पंजाब के मुख्यमंत्री और यूटी के प्रशासक से दोनों अधिकारियों की सीनेट में उपस्थित के लिए बात करेगी।
सीनेट में एडेड और नॉन एडेड कॉलेजों में नियुक्ति में रिजर्वेशन दिए जाने के मुद्दे को लेकर भी काफी बहस हुई। डॉ.अजय रंगा ने मामले को लगातार लटकाने का आरोप लगाया। मामले में कुलपति ने अगली सिंडीकेट में पूरी रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन दिया। पीयू की पहली सीनेट में मुख्यमंत्री पंजाब, एडवाइजर यूटी और शिक्षा मंत्री पंजाब सहित कई एक्सऑफिसियो मेंबर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
फैकल्टी बदलने पर जमकर हुआ हंगामा
पीयू सीनेट में फैकल्टी बदलने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अशोक गोयल ग्रुप के सीनेटरों ने मामले में पीयू कुलपति को जमकर घेरा। सीनेटर प्रो.राजेश गिल, केशव मल्होत्रा और आरडी बंसल ने मामले में जमकर विरोध किया। प्रो.राजेश गिल की फैकल्टी बदले जाने को लेकर सवाल किया। इस मामले में काफी देर तक सीनेटर में तकरार होती रही। बंसल फैकल्टी बदलने के विरोध में सीनेट में जमीन पर ही बैठ गए।