{"_id":"57be9ad74f1c1b7c11d4f8aa","slug":"punjab-university-senate-meeting-discussion-will-be-on-many-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट अब 3 सितंबर को, ये मुद्दे रहेंगे चर्चा में, होंगे कई बड़े फैसले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सीनेट अब 3 सितंबर को, ये मुद्दे रहेंगे चर्चा में, होंगे कई बड़े फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट बैठक होने जा रही है। इस बार कई अहम मुद्दों पर बैठक का माहौल गरमाएगा। साथ ही कॉलेजों के विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस बढ़ाने पर अगले महीने पीयू सीनेट में फैसला होने की उम्मीद है। पीयू सीनेट की आगामी बैठक 3 सितंबर को प्रस्तावित की गई है। 2012-16 सत्र की यह सीनेट की अंतिम बैठक होगी।
जरूरत पड़ने पर सीनेट मीटिंग 4 सितंबर को भी जारी रह सकती है। तीन सिंतबर को सीनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पीयू कुलपति द्वारा गठित थिंक टैक की रिपोर्ट पर पीयू प्रशासन ने एग्जामिनेशन फीस पहले ही बढ़ाने का फैसला ले लिया है। अब अगले साल से ट्यूशन फीस भी बढ़ाने की तैयारी है। सीनेट में 19 अगस्त को हुई सिंडीकेट बैठक के प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।
पीयू सीनेट में डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग विभाग के रिटायर प्रोफेसर वीके चोपड़ा की री-इम्प्लाइमेंट के मामले में भी सीनेट में हंगामा होने के आसार हैं। पीयू के पूर्व डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल प्रो.नवल किशोर की नियुक्ति का मामला भी सीनेट में आएगा। सीनेट में 2016-17 के बजट पर भी मुहर लगेगी। बोर्ड ऑफ फाइनेंस द्वारा प्रस्तावित 502 करोड़ के बजट को सिंडीकेट ने पहले ही पास कर दिया है। सीनेट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद प्रोफेसर मुरली मनोहर जोशी सहित कई अन्य लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दिए जाने का प्रस्ताव भी सीनेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
सीनेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
जोनल यूथ फेस्टिवल का फंड 7 लाख से बढ़ाकर 8 लाख किया जाएगा।
-पीयू की विभिन्न चेयर के प्रोफेसर के ऑनरेरी राशि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
-पंजाब में दो नए गवर्नमेंट कॉलेज शुरू करने की अनुमति
-पीयू के डीयूआई, डीन रिसर्च, वार्डन, एनएसएस कोआर्डिनेटर के मानदेय में इजाफे का प्रस्ताव।
-पीयू के सी क्लास कर्मचारियों की वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव।