{"_id":"5f23d10c8ebc3e638375b74d","slug":"punjab-university-senate-elections-update-bjp-vs-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटीः सीनेट चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के महारथियों ने फाइनल किए उम्मीदवार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटीः सीनेट चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के महारथियों ने फाइनल किए उम्मीदवार
Fri, 31 Jul 2020 01:36 PM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:36 PM IST
सार
- कांग्रेस ग्रुप से चार सीटों के लिए चार उम्मीदवार
- भाजपा ने अभी तीन प्रत्याशी किए फाइनल
- भाजपा को साइंस वर्ग से मजबूत प्रत्याशी की तलाश जारी
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के महारथियों ने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। कांग्रेस ने जहां चार सीटों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, वहीं भाजपा ने अभी तक तीन नाम फाइनल किए हैं। साइंस वर्ग में भाजपा को एक प्रोफेसर मजबूत चाहिए, उसकी तलाश जारी है। यदि यह तलाश पूरी नहीं होती है तो भाजपा यहां किसी दूसरे प्रत्याशी को समर्थन दे सकती है।
गोयल ग्रुप के खिलाड़ी
पीयू में सीनेट चुनाव की सरगर्मियां उम्मीदवारों की घोषणा के बाद और तेज हो गई हैं। कांग्रेस खेमे से आने वाले एवं गोयल ग्रुप के संचालक प्रो. नवदीप गोयल ने अपनी टीम के चार नाम फाइनल किए हैं। इसमें प्रोफेसर कांस्टीट्यूएंसी में साइंस वर्ग से प्रो. रजत संधीर व आर्ट वर्ग से प्रो. जतिंदर ग्रोवर मैदान में हैं। एसोसिएट-असिस्टेंट कांस्टीट्यूएंसी से साइंस वर्ग से डॉ. प्रवीन गोयल व आर्ट वर्ग से डॉ. प्रवीन श्योराण खड़े किए हैं।

सुभाष शर्मा ग्रुप के उम्मीदवार
इसी तरह भाजपा से आने वाले डॉ. सुभाष शर्मा ने अपने धुरंधर मैदान में उतारे हैं। इनमें प्रोफेसर कांस्टीट्यूएंसी में आर्ट से डीसीडीसी प्रो. संजय कौशिक शामिल हैं। साइंस वर्ग से भाजपा किस पर दांव लगाएगी, उसकी तलाश चल रही है। यहां किसी एक मजबूत प्रोफेसर को समर्थन भी दिया जा सकता है।
एसोसिएट- असिस्टेंट कांस्टीट्यूएंसी में साइंस वर्ग से पर्यावरण अध्ययन विभाग की चेयरपर्सन डॉ. सुमन मोर व आर्ट वर्ग से वर्तमान सीनेटर डॉ. अजय रंगा शामिल हैं। आर्ट वर्ग से ही डॉ. दिनेश बिश्नोई मैदान में हैं। वह अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें बैठाने के लिए रणनीति बना ली है ताकि वोट बिखर न जाएं।
चार या पांच अगस्त को करेंगे नामांकन
पीयू की चार सीटों के लिए नामांकन सभी उम्मीदवार चार या पांच अगस्त तक कर देंगे। कुछ ने इसके लिए अप्लाई कर दिया है। नामांकन के दौरान कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, क्योंकि कोरोना के कारण गिनती के ही लोग नामांकन केंद्र पर पहुंचेंगे। यदि किसी ने नियमों को तोड़ने की कोशिश की भी तो कार्रवाई पीयू प्रशासन की ओर से की जाएगी।

प्रो. अक्षय व प्रो. सिद्धू निर्दलीय उम्मीदवार
आर्ट वर्ग से प्रोफेसर अक्षय चुनावी मैदान में हैं। यह निर्दलीय उम्मीदवार माने जा रहे हैं। इनका लंबा अनुभव रहा है। दो बार सीनेट में चुने गए हैं। साथ ही दो बार पुटा के अध्यक्ष रहे हैं। कई उम्मीदवारों को पुटा का चुनाव अपने समर्थन से लड़वाया है और जीत भी दर्ज कराई है। शिक्षकों में भी इनकी पैठ अच्छी है।
यह उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकते हैं। साइंस वर्ग से निर्दलीय उम्मीदवार प्रो. एमसी सिद्धू हैं। वह भी सीनेट में सदस्य रह चुके हैं। साथ ही निर्दलीय ही उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल हुई थी। पुटा के सचिव पद पर भी रहे हैं। पीयू की बेहतरी के लिए उनके पास कई योजनाएं भी हैं। साथ ही अपनी योजनाओं या विचारों का आदान प्रदान अधिकारियों से भी करते हैं।
हमने सीनेट चुनाव के लिए कंडीडेट फाइनल कर दिए हैं। तैयारी चल रही है। हम पूरी तरह जीत की ओर हैं। बस जरूरत है कि समय पर चुनाव हों। इन्हें आगे न खिसकाया जाए।
- प्रो. नवदीप गोयल, कांग्रेस खेमे से एवं गोयल ग्रुप संचालक
हमने तीन उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। नामांकन इनका जल्द ही होगा। साइंस में प्रोफेसर कांस्टीट्यूएंसी से उम्मीदवार की तलाश जारी है। जरूरत पड़ी तो किसी को समर्थन भी दिया जा सकता है।
- डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा ग्रुप से