{"_id":"5f17ef3e8ebc3e63894d46ac","slug":"punjab-university-senate-election-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीनेट चुनाव: 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 715 वोटर, मन भांप नहीं पा रहे दावेदार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीनेट चुनाव: 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 715 वोटर, मन भांप नहीं पा रहे दावेदार
Wed, 22 Jul 2020 01:18 PM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:18 PM IST
सार
- हर उम्मीदवार को साथ देने का कर रहे हैं वायदा
- पीयू कैंपस से चार सीटों के लिए होना है चुनाव
- दो प्रोफेसर व दो एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर चुने जाएंगे
विज्ञापन
Punjab University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। रातोंरात फोन व अन्य साधनों के जरिये प्रचार-प्रसार चल रहा है लेकिन मैदान में उतरे उम्मीदवार वोटरों के मन को नहीं भांप पा रहे हैं। वे हर किसी को साथ देने का आश्वासन दे रहे हैं। चार सीटों के लिए अब तक 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनके भाग्य का फैसला 715 वोटर करेंगे। सीनेट में कुल सीटें 91 हैं।
विज्ञापन
इसमें से 36 सदस्यों को चांसलर मनोनीत करते हैं। 14 सीटें स्नातक चुनाव के लिए होती हैं। चार सीटें पीयू कैंपस के नाम हैं। वहीं प्रिंसिपल, फैकल्टी व रीजनल सेंटरों के नाम भी कुछ सीटें होती हैं। चार सितंबर को पहला चुनाव है। उसके बाद पीयू कैंपस की चार सीटों के लिए 14 सितंबर को चुनाव होगा। इन सीटों पर प्रो. नवदीप गोयल, प्रो. केशव मल्होत्रा, डॉ. सुभाष शर्मा व अन्य ग्रुप अपने-अपने चेहरों को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रो. नवदीप व प्रो. केशव मल्होत्रा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस ग्रुप में अशोक गोयल, अनु चतरथ पक्ष भी शामिल है इसलिए यह ग्रुप अधिक मजबूत है। साथ ही कैंपस के शिक्षकों पर इनकी पकड़ है। ऐसे में यह पक्ष चार सीटों के लिए साइंस से प्रो. रजत संधीर व प्रो. जतिंदर ग्रोवर को मैदान में उतार रहा है। वहीं एसोसिएट व असिस्टेंट कंस्टीट्यूएंसी से डॉ. प्रवीन गोयल व वार्डन डॉ. प्रवीन श्योराण मैदान में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के कारण कोई बैठक भी नहीं हो पा रही
हालांकि गोयल ग्रुप ने अभी इनके नाम फाइनल नहीं किए हैं। इसी तरह डॉ. सुभाष पक्ष से प्रो. संजय कौशिक अभी मैदान में हैं। साइंस से प्रोफेसर कंस्टीट्यूएंसी के लिए किसको मैदान में उतारेंगे, अभी इसके लिए पत्ते नहीं खोले हैं। एसोसिएट व असिस्टेंट कंस्टीट्यूएंसी से डॉ. सुमन मोर व डॉ. अजय रंगा मैदान में हैं। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार प्रो. एमसी सिद्धू व प्रो. अक्षय रहेंगे।
इन दोनों प्रोफेसर के पास अच्छे खासे वोट हैं। यदि किसी पक्ष ने इन पर डोरे डाल दिए तो उनकी जीत और पक्की होगी। सभी ने सोशल मीडिया से लेकर फोन के जरिये प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हर उम्मीदवार को वोटर यही कह रहे हैं कि उनकी जीत पक्की है। वे वोट उन्हीं को देंगे। वोटरों का मन इस बार भांप पाना आसान नहीं लग रहा है क्योंकि सभी अपने-अपने घरों पर हैं। वहीं कोरोना के कारण कोई बैठक भी नहीं हो पा रही है।
उच्च शिक्षा को आगे ले जाने वालों का साथ दें
सीनेटर डॉ. रबिंदर नाथ शर्मा ने भी लोगों से अपील की है कि वे वोट उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने वाले लोगों का साथ दें। उन्होंने एक अपील पत्र तैयार किया है और लोगों को भेजा है। उन्होंने कहा कि सीनेट में आकर उन्होंने हमेशा पीयू का भला सोचा है। छात्र व शिक्षकों के हितों का देखा है। उनके द्वारा किए गए कामों को भी उन्होंने अपील में शामिल किया है।