फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Semeshter Exam 2018 in December, Schedule is Ready

पंजाब यूनिवर्सिटी में इस साल 1.27 लाख स्टूडेंट्स देंगे सेमेस्टर एग्जाम, अगले हफ्ते आएगा शेड्यूल

Wed, 31 Oct 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Semeshter Exam 2018 in December, Schedule is Ready
exam paper - फोटो : डेमो
पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) और उससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं दिसंबर में शुरू होने जा रही हैं। पीयू प्रशासन ने परीक्षा का कार्यक्रम लगभग फाइनल कर लिया है। जिसे अगले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस एग्जाम में री-अपीयर स्टूडेंट्स भी बैठ सकेंगे। अंडर ग्रेजुएशन के फर्स्ट, थर्ड व पांचवें सेमेस्टर जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के प्रथम व तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम तीन दिसंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन


स्नातक कक्षाओं की परीक्षाओं में लगभग 90 हजार स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए आदि शामिल हैं। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट के 32 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे। यह स्टूडेंट एमए, एमकॉम, एमबीए, एमएससी आदि के हैं। री-अपीयर के भी लगभग पांच हजार स्टूडेंट् शामिल होंगे। कुल मिलाकर इस परीक्षा में 1.27 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम का खाका पूरी तरह तैयार हो गया है। बस, इसे जारी किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


192 कॉलेज करेंगे तैयारियां
पंजाब विश्वविद्यालय से 192 कॉलेज मान्यता प्राप्त हैं। पीयू के साथ इन सभी कॉलेजों को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा और फिर तैयारियां शुरू होंगी। फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं भी कॉलेजों को करनी होंगी। परीक्षा से 15 दिन पहले कॉलेजों को विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा कार्यक्रम भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के कारण लेट हुई तैयारी
स्पेशल चांस व री-अपीयर स्टूडेंट्स की नवंबर में एक साथ परीक्षा कराने को लेकर छात्रों ने विवाद खड़ा कर दिया था। हंगामा भी हुआ। चारों ओर से मांग उठी तो पीयू प्रशासन को इसमें बदलाव करना पड़ा। इसके कारण मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में देरी हो गई। हालांकि पीयू प्रशासन इसी सप्ताह में परीक्षा कार्यक्रम तय करने का आश्वासन दे रहा है।  


सिलेबस पूरा है या नहीं जानेगा पीयू
परीक्षा कार्यक्रम पीयू तय करने में जुटा है। इसी दौरान कॉलेजों में सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी हुई है या नहीं, यह भी पीयू प्रशासन कॉलेजों से जानेगा। इसके लिए चिट्ठी भेजी जाएगी। यदि कहीं पर सिलेबस पूरा नहीं हो पाया तो उसका जवाब भी कॉलेज प्रशासन को देना होगा। छात्र उसका दंश नहीं झेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed