फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University School of Open Learning Started BEd, MBA Courses

अब पंजाब यूनिवर्सिटी के ओपन लर्निंग स्कूल से करें बीएड और एमबीए, 14 अक्तूबर से आवेदन

Mon, 08 Oct 2018 10:47 AM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Punjab University School of Open Learning Started BEd, MBA Courses
Course Admission
द यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ बीएड व एमबीए नए कोर्सेज शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही रविवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए गए हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी की ओर से घोषणा की गई थी कि कुछ नए कोर्सेज शुरू किए जाएंगे ताकि पत्राचार के जरिये घर बैठे अभ्यर्थी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


पीयू के स्कूल ऑफ लर्निंग में हर साल बीएड व एमबीए करने वालों के फोन आते थे। साथ ही अभ्यर्थी भी जानकारी लेते थे। ऐसे अभ्यर्थियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। बीएड व एमबीए दो वर्षीय कोर्सेज हैं। सात अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक इनके आवेदन लिए जाएंगे। काउंसिलिंग 17 अक्टूबर को होगी। इन कोर्सेज के लिए अभ्यर्थी का स्नातक  होना जरूरी है। उसके बाद पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को ऑनलाइन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

एमए एजुकेशन कोर्स भी शुरू किया जा रहा

इसके अलावा ओपन लर्निंग से एमए एजुकेशन कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। यह सभी कोर्स प्रोफेशनल हैं। यह कोर्स करने के बाद नौकरी के भी रास्ते खुलते हैं। कॉरपोरेट सिक्योरिटी के लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया गया है। सभी अभ्यर्थियों के आवेदन आने के बाद काउंसिलिंग होगी। उसी के बाद पाठ्यक्रम में प्रवेश माना जाएगा।

स्कूल ऑफ लर्निंग पीयू की ओर से यह प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसिलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
- रेनुका बी सलवान, निदेशक, पब्लिक रिलेशन पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed