फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university school of learning admission schedule released

पीयू यूसोल ने जारी किया दाखिले का शेड्यूल, पहली बार ऑनलाइन आवेदन

Sat, 20 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
punjab university school of learning admission schedule released
28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़ - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड कॉलेजों में दाखिले का दौर खत्म होते ही यूसोल ने एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के पास अब पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूविर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) में अंतिम मौका है। जानकारी अनुसार इस साल यूसोल के 22 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र यूसोल में प्रवेश के लिए 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पीयू ने यूसोल के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत की है। पीयू के पत्राचार से होने वाले सभी पाठ्यक्रम सेमेस्टर सिस्टम के तहत होंगे। यूसोल चेयरपर्सन प्रो.योजना रावत के अनुसार पीयू से हर साल 20 हजार से अधिक स्टूडेंट विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं। पत्राचार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही सभी पाठ्यक्रमों के नोट्स ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी में है। कई विषयों के ऑडियो लेक्चर भी तैयार किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


बीकॉम स्टूडेंट्स के लिए मौका
पीयू और शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम की 2380 सीटों के लिए इस साल 7400 से अधिक आवेदन फार्म आए थे। वेटिंग लिस्ट वाले स्टूडेंट्स के लिए पीयू के यूसोल से बीकॉम करने का विकल्प है। अधिकतर स्टूडेंट बीकॉम प्रथम वर्ष पत्राचार से करते हैं, फिर दूसरे वर्ष में कई कॉलेजों में सीटें खाली होने पर उन्हें रेगुलर कोर्स में प्रवेश मिलने की संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed