फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Reappear Exam in December 2018

पीयू के 15 हजार छात्रों को बड़ी राहत, अब दिसंबर में ही होंगी री-अपीयर व स्पेशल चांस की परीक्षाएं

Fri, 26 Oct 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Reappear Exam in December 2018
फाइल फोटो
पंजाब विश्वविद्यालय के 15 हजार से अधिक छात्रों को बड़ी राहत मिली है। स्पेशल चांस व री-अपीयर स्टूडेंट्स के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं अब दिसंबर में ही होंगी। पहले परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर ये परीक्षाएं नवंबर में कराने का सर्कुलर जारी हुआ था। इस बदलाव से हजारों छात्रों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और आखिर में पीयू प्रशासन को बैक फुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन


इसके अलावा छठे सेमेस्टर परीक्षाएं हर बार की तरह नवंबर में होंगी। इस बार अधिक काम न करना पड़े, इसको ध्यान में रखकर पीयू ने हजारों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया। स्पेशल चांस वाले स्टूडेंट्स के साथ ही री-अपीयर स्टूडेंट्स के पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम नवंबर में कराने का सर्कुलर जारी कर दिया जबकि दिसंबर में एग्जाम होते आए हैं। छात्रों को इससे बड़ा नुकसान हो रहा था। छात्र संगठनों ने भी इसको लेकर आवाज बुलंद कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस समस्या को उच्चाधिकारियों ने सही माना और आखिरकार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव हो गया। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं के पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम अब दिसंबर में होंगे। इसके लिए नवंबर के प्रथम सप्ताह में सर्कुलर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed