फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university, pu tution fees, pu syndicate meeting, campus, chandigarh

3 लाख स्टूडेंट्स को बड़ा झटका देने की तैयारी में पंजाब यूनिवर्सिटी

Fri, 29 Jul 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
punjab university, pu tution fees, pu syndicate meeting, campus, chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन करीब तीन लाख स्टूडेंट्स को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। 31 अगस्त को सिंडीकेट बैठक में अहम फैसले पर मुहर लगने के आसार है। दरअसल, पीयू प्रशासन 35 फीसदी तक परीक्षा फीस में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के बाद अब ट्यूशन फीस में इजाफे की तैयारी में जुट गया है। बेशक बढ़ी हुई ट्यूशन फीस 2017-18 सत्र से लागू करने का प्रस्ताव है, लेकिन इस पर सिंडीकेट की मुहर अभी लग सकती है। 
विज्ञापन


पीयू और एफिलिएटेड करीब 192 कॉलेजों के स्टूडेंट की ट्यूशन फीस में बढ़ाने का प्रस्ताव आगामी 31 जुलाई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में रखा जाएगा। पीयू प्रशासन साल भर पहले ही ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी पर फैसला करने जा रहा है। हाल ही में परीक्षा फीस में बढ़ोतरी को लेकर छात्र संगठनों ने काफी विरोध किया था।
विज्ञापन


इस फैसले से पीयू और कॉलेजों में पढ़ रहे करीब ढाई लाख स्टूडेंट पर असर पड़ेगा। 31 जुलाई को होने वाली पीयू सिंडीकेट में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। जानकारी अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी की कांट्रैक्ट कर्मचारी पूजा बग्गा द्वारा करीब 2.30 करोड़ के गमन मामले की रिपोर्ट भी सिंडीकेट में रखी जाएगी। सिंडीकेट में प्रो.वीके चोपड़ा की री-इम्प्लाइमेंट का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में लॉ एंट्रेंस पेपर लीक मामले की रिपोर्ट सिंडीकेट में  
आगामी  सिंडीकेट बैठक में 9 जून 2014 को पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में दाखिले के लिए आयोजित लॉ एंट्रेंस पेपर लीक मामला भी आएगा। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी। पीयू प्रशासन ने एंट्रेंस टेस्ट को रद्द कर दिया था। 12 जुलाई को फिर से एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करना पड़ा था। करीब दो साल बाद मामले की जांच रिपोर्ट आगामी सि़ंडीकेट में रखी जाएगी। रिपोर्ट में मामले पर आगे की कार्रवाई पर फैसला होने की उम्मीद है।

पीयू सिंडीकेट में ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे

punjab university, pu tution fees, pu syndicate meeting, campus, chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
-एमएड में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट को खत्म करने का प्रस्ताव।
-पीयू में विजटिंग प्रोफेसर का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव।
-पीयू के अधिकारियों को इंटरनेट सुविधा के लिए डोंगल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव।
-पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों में 2016-17 की नई गाइडलाइंस को मंजूरी।
-यूआईपीएस विभाग में एमफार्मेसी कोर्स में सीट बढ़ाने का प्रस्ताव।
-पीयू के बैचलर ऑफ लाइब्रेरी और मॉस्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस कोर्स का नया फीस स्ट्रक्चर को पारित किया जाएगा।
 -पूर्व डीसीडीसी और जुलॉजी विभाग के प्रो.नवल किशोर सहित कई प्रोफेसर को कोर्ट के आदेश पर सर्विस जारी रखने के प्रस्ताव पर फैसला।

एक अगस्त को बोर्ड ऑफ फाइनेंस
पीयू की एक अगस्त को होने वाली बोर्ड ऑफ फाइनेंस में कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। जानकारी अनुसार एजेंडे में सेेक्रेटरी टू वीसी(एसवीसी) के वेतन को निर्धारित करने के अलावा कर्मचारियों के मोबाइल भत्तों में इजाफे का प्रस्ताव भी है। कैंपस में नए फ्लैट बनाने के लिए अतिरिक्त फंड को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed