फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university, Protest outside vc office, evening studies

इवनिंग स्टडी वालों को नहीं मिले रोल नंबर, वीसी दफ्तर के बाहर धरना

Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Punjab university, Protest outside vc office, evening studies
इवनिंग स्टडी वालों को नहीं मिले रोल नंबर
पीयू में बेतहाशा फीस वृद्धि का फैसला वापस होने के बाद सोमवार से हालात बदलना शुरू ही हुए थे कि इसी बीच एक नया बवाल खड़ा हो गया। इवनिंग कोर्सेेज के करीब 200 स्टूडेंट्स को रोल नंबर नहीं मिला और पंजाबी का पेपर देने से महरूम रह गए। विरोध में उन्होंने वीसी दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


कई तो ऐसे भी हैं, जिनके दो या तीन लेक्चर ही कम हैं और उन्हें भी उपस्थिति कम होने पर रोल नंबर नहीं दिया गया। बता दें कि इवनिंग स्टडी में ज्यादातर छात्र एसएफएस से जुड़े हुए हैं। एसएफएस को लेकर पिछले दिनों भी बवाल हुआ था, जब इवनिंग स्टडी की पूरी फेकल्टी ने पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन यानि पूटा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


स्तीफा देने का कारण यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा बगैर कारण बताए हाजिरी रिकॉर्ड मांगना और इस फरमान का पूटा द्वारा विरोध न करना रहा। अब कहीं न कहीं धरना प्रदर्शन में शामिल रहे स्टूडेंट्स केही रोल नंबर नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने लगाया भेदभाव का आरोप

Punjab university, Protest outside vc office, evening studies
इवनिंग स्टडी वालों को नहीं मिले रोल नंबर
स्टूडेंट्स ने लगाया भेदभाव का आरोप
इवनिंग स्टडी के छात्रों ने आरोप लगाया कि  मॉर्निंग स्टडी वाले ऐसे छात्र भी हैं, जिनकी 75 फीसदी हाजिरी पूरी नहीं है, लेकिन उन्हें रोल नंबर मिल गया। जानबूझकर इवनिंग स्टडी वालों को निशाना बनाया गया, जबकि कुछ स्टूडेंट तो बीमार थे और उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी दी।

मेरी सिर्फ दो लेक्चर शॉर्ट हैं, लेकिन रोल नंबर नहीं दिया गया। हमारा पंजाबी का पेपर था, लेकिन रोल नंबर न होने पर पेपर नहीं दे पाया। 
- सुखमन सिंह, बीए सेकेंड ईयर छात्र।

मुझसे ज्यादा लेक्चर शॉर्ट तो दूसरों के हैं। रोल नंबर न मिलने की वजह से मेरा पेपर रह गया। इवनिंग स्टडी वालों को बेवजह टारगेट किया जा रहा है। - सतबीर, बीए सेंकेंड ईयर छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed