फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Project to Construct Research Block in Sarangpur

सारंगपुर में 56 एकड़ में बनेगा पंजाब यूनिवर्सिटी का रिसर्च ब्लॉक और हॉस्टल, तैयार हुआ एक्शन प्लान

Tue, 02 Apr 2019 01:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Apr 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Project to Construct Research Block in Sarangpur
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी देश दुनिया के रिसर्च स्कॉलरों के लिए अलग से ब्लॉक बनाने जा रहा है। इसके लिए सारंगपुर में 56 एकड़ जमीन खरीदी गई है। यह जमीन पीयू के नाम हो गई है। इस ब्लॉक में कई योजनाओं को उतारा जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार हो रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो पीयू में हर साल रिसर्च के लिए 300 विद्यार्थियों के दाखिले होते हैं। इतने ही रिसर्च स्कॉलर पहले से कार्य कर रहे हैं। इनके अलावा लगभग 150 विद्यार्थी रिसर्च कर रहे हैं। रिसर्च के जरिये पीयू को देश दुनिया में अलग पहचान मिली है।
विज्ञापन


इसी कारण इस क्षेत्र का वह विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सारंगपुर में 56 एकड़ जमीन खरीद ली गई है। इस जमीन पर सभी रिसर्च स्कॉलर के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनमें रहने खाने की हर सुविधा मौजूद होगी। इन हॉस्टलों का मॉडल भी आधुनिक होगा ताकि विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित किया जा सके। यहां एक हजार से अधिक रिसर्च स्कॉलरों के लिए रहने की व्यवस्था होगी। शारीरिक अभ्यास के लिए ओपन जिम भी खुलेगा। हर हॉस्टल में तीन तीन मेस व कैंटीनें होंगी। इनमें खाने के लिए हर आइटमें मौजूद होंगे। विदेशी पकवान भी बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


फैकल्टी के आवास भी यहीं बनेंगे
सूत्रों का कहना है कि छात्रों के अलावा फैकल्टी के आवास भी यहीं बनेंगे। उन्हें पीयू कैंपस में नहीं आना होगा। इसके अलावा जो स्टूडेंट रिसर्च की ट्रेनिंग लेंगे, उन्हें भी हॉस्टलों में जगह दिए जाने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र तक इस योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. ग्रोवर का था आइडिया
पीयू के पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर का यह विचार था। उन्होंने सपना देखा था कि सारंगपुर में रिसर्च ब्लॉक हो और उसी को ध्यान में रख कर जमीन खरीदी गई है। इस जमीन पर क्या क्या होगा? इसका प्लान पहले तैयार नहीं था। केवल मौखिक ही बातें हुई थीं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पीयू प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed