फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University on Top in World Report Ranking

बड़ी उपलब्धिः वर्ल्ड रिपोर्ट रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी देश भर में अव्वल, बाकी कौन कहां जानें

Tue, 20 Nov 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Nov 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab University on Top in World Report Ranking
पीयू चंडीगढ़ वीसी राजकुमार
अमेरिकी समाचार पत्र और विश्व रिपोर्ट रैंकिंग-2019 में पीयू को विश्वविद्यालयों की सूची में पहला और टोटल नंबरिंग में तीसरा स्थान मिला है। पिछले साल भी पीयू को प्रथम स्थान हासिल हुआ था। पीयू को 44.5 अंक हासिल हुए हैं। वहीं, बेस्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटी की सूची में 551वां स्थान पीयू ने हासिल किया है। उधर, देश के सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों की सूची में भी पीयू को जगह मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा भौतिकी विभाग को भी भारत में पहला स्थान हासिल हुआ है। उधर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को नौवां व दिल्ली विश्वविद्यालय को देश में दसवां स्थान हासिल हुआ है। उसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय व जादवपुर विश्वविद्यालय की रैंकिंग है। इस बार 1250 विश्वविद्यालय व संस्थानों की रैंकिंग की गई थी। इसमें आईआईएस बंगलूरू पहले स्थान पर आया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर आईआईटी मुंबई रहा, जबकि तीसरे स्थान पर पीयू का नाम आया है। यह रैंकिंग 15 संकेतकों पर आधारित है, जिसमें ग्लोबल रिसर्च भी शामिल है। प्रतिष्ठा, क्षेत्रीय अनुसंधान, प्रकाशन, किताबें, सम्मेलन, सामान्य प्रभाव, उत्कृष्ट कार्य, अंतरराष्ट्रीय मेल-मिलाप आदि को भी रैंकिंग का आधार बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि का श्रेय, स्टूडेंट-शिक्षक, कर्मचारियों व अन्य स्टाफ को जाता है। वह  सब बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही पीयू ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
- प्रो. राजकुमार, वाइस चांसलर, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed