फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university on backfoot in case of technical staff of heritage library

पुटा की आपत्ति के बैकफुट पर पंजाब यूनिवर्सिटी, अंदर रहेगा हेरिटेज लाइब्रेरी का तकनीकी स्टाफ

Mon, 01 Jul 2019 03:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 01 Jul 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab university on backfoot in case of technical staff of heritage library
सांकेतिक - फोटो : source
पंजाब यूनिवर्सिटी की हेरिटेज लाइब्रेरी से बाहर निकाला जा रहा तकनीकी स्टाफ अब अंदर ही रहेगा। बताया जाता है कि आदेश वापस लिए जा रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए बैठने को स्थान बढ़ाएगा। इसके लिए और तरीके निकाले जाएंगे। यह भी बताया जाता है कि आईसीएसएसआर का ऑफिस यहां शिफ्ट नहीं होगा।
विज्ञापन


हालांकि यह आदेश जारी होने के बाद ही फाइनल होगा। पीयू की एसी जोशी लाइब्रेरी वर्षों पुरानी है। यह हेरिटेज श्रेणी में आती है। इस लाइब्रेरी को आगे ले जाने में इसके स्टाफ का बड़ा योगदान रहा है। इसी में तकनीकी स्टाफ भी शामिल है। आने वाली किताबों की ग्रेडिंग से लेकर कई कार्य यह स्टाफ करता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पीयू प्रशासन ने इस स्टाफ को बाहर जाने के लिए कह दिया। इनकी जगह आईसीएसएसआर के ऑफिस को देने की बात कही गई। इसका बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया। पुटा की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। कहा गया कि यह स्टाफ लाइब्रेरी का अभिन्न हिस्सा है, उसे अलग नहीं किया जा सकता। कई अन्य तर्क दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों ने यह भी कहा था कि आईसीएसएसआर के ऑफिस को यहां शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है। चारों ओर से पीयू प्रशासन पर दबाव बढ़ा तो वह बैकफुट पर आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी स्टाफ को अपनी पुरानी जगह ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed