फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university new senate first meeting, discussion will be on many issues

पीयू सीनेट की नए सेशन की पहली बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 17 Dec 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
punjab university new senate first meeting, discussion will be on many issues
PU Senate - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी की शनिवार को 2016-20 सत्र के लिए पहली सीनेट बैठक होने जा रही है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। नई सीनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के साथ पहली बार सीनेट में कई हस्तियां भी शिरकत करेंगी। पीयू सीनेट में शहर की सांसद किरण खेर पहली बार शिरकत कर सकती हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के अलावा पवन बंसल और सत्यपाल जैन को फिर से सीनेट के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन


पीयू सीनेट में इस बार नवदीप गोयल और अशोक गोयल ग्रुप होंगे। सीनेट चुनाव में नवदीप गोयल गुट का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में पहली सीनेट को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पीयू सीनेट में पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला हो सकता है। पीयू प्रशासन को ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाने के लिए आय सीमा 1.5 लाख से 2.5 लाख करने का फैसला भी लेना है। जबकि कुछ सीनेटर आय सीमा की स्लैब को 5 लाख तक करने का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन


सीनेट में अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न, प्रो. दलीप कौर टिवाना को साहित्य रत्न और डॉ. डीपी गुप्ता को 2016-17 का विज्ञान रत्न देने के फैसले पर भी मुहर लगेगी। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंस (यूआईएएमएस) एग्जाम फंड की 50 लाख राशि को टीचिंग डिपार्टमेंट में डेवलेपमेंट फंड के लिए खर्च करने का प्रस्ताव भी सीनेट में आएगा। सीनेट में डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर और प्रो. नीना कपलेश को डीएसडब्ल्यू बनाने पर भी मुहर लगनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट में बोर्ड ऑफ फाइनेंस की दो सीटों के लिए चुनाव होगा। इन सीटों के लिए डॉ. बीसी जोसन, प्रो. रजत संधीर, संजय टंडन, डॉ.  सर्बजीत कौर और डॉ. विपिन कुमार नारंग मैदान में है। सीनेट में महिला प्रोफेसर की ओर से यौन उत्पीड़न मामले की रिपोर्ट खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed