फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University New Rule for Entry of Outsiders in Campus

पंजाब यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों की एंट्री नहीं होगी, बनाया गया नया नियम, सख्ती से होगा अमल

Wed, 29 Jan 2020 01:04 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Jan 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Punjab University New Rule for Entry of Outsiders in Campus
फाइल फोटो
कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन नया कदम उठाने जा रहा है। वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि अब हर गाड़ी के नंबर नोट होंगे। कोशिश होगी कि कुछ ही गेट से गाड़ियों का प्रवेश व आउट हो। इसके अलावा पीयू में नौकरी करने वाले लोगों की गाड़ियों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। साथ ही साइकिलों का संचालन अधिक हो, इसके लिए जागरूक किया जाएगा। वीसी प्रो. राजकुमार मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘पीयू से संबद्ध कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर चुके व पढ़ रहे विद्यार्थियों की बकाया स्कॉलरशिप जल्द ही पंजाब सरकार से मिलेगी। ऑडिट का कार्य पूरा हो गया है। एससी-एसटी, बीसी के विद्यार्थियों को यह लाभ मिलेगा। पीयू इन विद्यार्थियों की हरसंभव मदद करेगा।’ स्कॉलरशिप के आवेदन एक विभाग से गायब होने के सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, इसका पता लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पीयू की बेहतरी के लिए जो भी व्यक्ति सुझाव देंगे उनका तहेदिल से स्वागत है।
विज्ञापन


उन्होंने पीयू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अटल रैंकिंग समेत कई रैंकिंग में बाजी मारने के आंकड़े सामने रखे। कहा कि नैक की रैंकिंग वर्ष 2022 में होगी। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। हर विभाग अपने अपने मानकों को दुरुस्त कर रहे हैं। बताया कि छात्रावासों में तेजी से कार्य चल रहा है। काफी सुविधाएं विद्यार्थियों को मिलने जा रही हैं। मेस में मॉड्यूलर किचन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसा के तहत मिले 50 करोड़, 140 प्रोजेक्ट पर होगा काम

उन्होंने कहा, रूसा के तहत 50 करोड़ रुपये मिले हैं। इनसे 140 प्रोजेक्ट पर काम होगा। शिक्षकों की भर्तियों में आ रही अड़चन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त करके भर्ती की जाएगी। शिक्षक व स्टूडेंट्स रेश्यो ठीक किया जाएगा। विभागों के मर्जर पर भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि सैफ लैब के विस्तार आदि के लिए भी 10 करोड़ का प्रोजेक्ट भेजा गया है।

अन्य प्रोजेक्ट भी पाइप लाइन में हैं। पीयू को जल्द ही सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी को हेरिटेज का खिताब दिलाने के लिए भी 10 करोड़ का प्रोजेक्ट एमएचआरडी को भेजा गया है। सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने के सवाल पर बोले, यह कार्य भी पाइप लाइन में है, पंजाब सरकार इस पर काम करेगी।

उन्होंने पीयू में विकास कराने के सवाल पर कहा कि डेवलपमेंट के लिए कहीं से भी ग्रांट नहीं मिलती। पीयू खुद अपने स्रोतों से करवाता है। पीयू जिस स्थिति में वह बेहतर है। पीयू काफी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि एलुमनी चेप्टर्स को भी मजबूती प्रदान की जाएगी। साथ ही प्लेसमेंट सेल को भी और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed