{"_id":"597c40604f1c1ba7378b46ec","slug":"punjab-university-med-course-admission-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से MEd करना चाहते हैं, एडमिशन शेड्यूल जारी, नो एंट्रेस पर एक शर्त है","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू से MEd करना चाहते हैं, एडमिशन शेड्यूल जारी, नो एंट्रेस पर एक शर्त है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमएड में दाखिला शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमएड में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एडमिशन के लिए एंट्रेस नहीं देना होगा, लेकिन एक शर्त जरूर पूरी करनी होगी। पंजाब के अन्य कॉलेजों से बीएड के लिए एंट्रेंस टेस्ट पास करना जरूरी है। पीयू प्रबंधन की तरफ से एमएड केलिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से पीयू की वेबसाइट पर शुरू होगा। छह अगस्त आखिरी तारीख तय की गई है और इसी दिन फीस जमा कराने के लिए चालान बनेगा।
फीस आठ अगस्त तक एसबीआई में जमा करानी होगी। आवेदन कर्ता को 14 अगस्त को पीयू के आर्ट्स ब्लॉक स्थित एजुकेशन डिपार्टमेंट में सभी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा एमएससी ऑनर्स के बोटनी में काउंसलिंग के लिए भी एक अगस्त तय की गई है। काउंसलिंग बोटनी डिपार्टमेंट में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। साथ ही एमएससी एंथ्रोपॉलाजी के लिए काउंसलिंग दो अगस्त को और डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस केलिए काउंसलिंग तीन अगस्त को होगी।